in

सोजत:जर्जर बास्केटबॉल कोर्ट को फिर मिलेगा नया जीवन, राजेश तंवर ने किया निरीक्षण।

सोजत। शहर के विद्यार्थियों को बास्केटबॉल खेलने के लिए अब पाली नहीं जाना पड़ेगा। शहर के एकमात्र बास्केटबॉल ग्राउंड की जर्जर हालत को देखते हुए प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रवक्ता एवं नगरपालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि राजेश तंवर ने मंगलवार को पी.एम.श्री हायर सेकेंडरी स्कूल के पीछे स्थित बास्केटबॉल कोर्ट का निरीक्षण किया और इसके पुनर्निर्माण को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान तंवर ने ग्राउंड की वर्तमान स्थिति का जायजा लिया। लंबे समय से देखरेख के अभाव में बास्केटबॉल कोर्ट पूरी तरह जर्जर हो चुका है और इसके अवशेष ही नजर आ रहे हैं। ग्राउंड की स्थिति देखकर उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि इसी मैदान पर उन्होंने अपने स्कूली जीवन के दौरान बास्केटबॉल खेला था, इसलिए इस स्थान से उनकी विशेष भावनाएं जुड़ी हुई हैं।

उन्होंने कहा कि सोजत के विद्यार्थियों को बास्केटबॉल खेलने के लिए पाली जाना पड़ता है, यह स्थिति चिंता का विषय है। शहर में ही विद्यार्थियों को खेल सुविधाएं उपलब्ध करवाना जरूरी है। इसी उद्देश्य से हायर सेकेंडरी स्कूल परिसर में पुनः बास्केटबॉल कोर्ट विकसित करने की दिशा में कदम उठाए जा रहे हैं।

तंवर ने संबंधित अधिकारियों एवं जिम्मेदारों से चर्चा कर बास्केटबॉल कोर्ट के पुनर्निर्माण के लिए आवश्यक कार्यवाही और व्यवस्थाओं को लेकर दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने उम्मीद जताई कि कोर्ट के पुनः विकसित होने से सोजत के विद्यार्थियों और युवा खिलाड़ियों को अपनी खेल प्रतिभा निखारने के लिए बेहतर मंच मिलेगा।
इस दौरान प्रफुल्ल ओझा सहित अन्य गणमान्यजन भी मौजूद रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: युवा पार्षद राहुल राठौड़ ने जन्मदिन पर लिया सेवा का संकल्प, जरूरतमंदों के बीच बांटी खुशियां।

स्वच्छता ही सेवा अभियान के तहत सोजत में सम्मान एवं सुरक्षा शिविर आयोजित – सफाई मित्रों का सम्मान, स्वास्थ्य सुरक्षा पर जोर