सोजत सिटी। नव निर्वाचित नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति राजेश तंवर के अध्यक्ष पद संभालने पर सोजत क्षेत्र के दिव्यांगजनों ने उनको पुष्प भेंट किये और शोल ओढा कर भव्य एवं आत्मीय स्वागत किया,साथ ही प्रदेश भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रवक्ता राजेश तंवर का भी माल्यार्पण कर साफा पहना कर स्वागत किया। इस दौरान दिव्यांगजनों ने नव निर्वाचित अध्यक्ष को शुभकामनाएं देते हुए उनके कार्यकाल के लिए मंगलकामनाएं प्रेषित कीं।
स्वागत समारोह में दिव्यांगजनों ने शहर के विकास के साथ-साथ दिव्यांगजनों से जुड़े मुद्दों और उनकी आवश्यकताओं पर भी ध्यान देने की अपेक्षा जताई। अध्यक्ष कीर्ति तंवर ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए शहर के विकास में सभी वर्गों को साथ लेकर आगे बढ़ने का विश्वास दिलाया।
इस अवसर पर भगीरथ राठौड़, शिव प्रसाद सैन, शेषाराम सीरवी, खेताराम सीरवी, नारायणलाल परिहार, नारायणलाल घांची, अशोक घांची, रमेश जी, चैनाराम, इंद्रा बाई, देवेंद्र राठौड़ सहित सोजत क्षेत्र के अन्य दिव्यांगजन मौजूद रहे।


