सोजत। श्री नामा माता मित्र मंडल, सोजत की ओर से आयोजित 15वीं वार्षिक पैदल यात्रा का शुभारंभ 16 नवंबर 2026 से श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ होगा। इस धार्मिक यात्रा को लेकर श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल है। यात्रा में बड़ी संख्या में भक्त शामिल होकर नामा माताजी के दर्शन के लिए पैदल रवाना होंगे।
यात्रा सोजत सिटी से प्रारंभ होकर देसूरी मार्ग होते हुए पवित्र नामा माताजी एवं चारभुजा जी धाम तक पहुंचेगी। यात्रा के दौरान सैकड़ों श्रद्धालु माता नामा के जयकारों के साथ भक्ति के रंग में रंगे नजर आएंगे। ढोल-डीजे की धुनों पर नाचते-गाते भक्त पूरे मार्ग में भक्तिमय वातावरण बनाएंगे। श्रद्धालु उत्साह और आस्था के साथ पैदल यात्रा में शामिल होकर अपनी धार्मिक श्रद्धा प्रकट करेंगे।
तैयारियों में जुटे मंडल के सदस्य…
15वीं वार्षिक पैदल यात्रा को सफल एवं व्यवस्थित बनाने के लिए श्री नामा माता मित्र मंडल के सदस्य तैयारियों में जुटे हुए हैं। चुन्नीलाल जी साहेब बोराणा, जीत बोराणा, अशोक बोराणा, गजेन्द्र बोराणा, भावेश बोराणा सहित मंडल के अन्य सदस्य यात्रा की व्यवस्थाओं में सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।
यह वार्षिक पैदल यात्रा श्रद्धालुओं के लिए आस्था, भक्ति और सामूहिक सहभागिता का विशेष अवसर है। यात्रा के माध्यम से भक्तजन माता नामा एवं चारभुजा प्रभु के प्रति अपनी श्रद्धा अर्पित करते हुए सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना करेंगे।

