सोजत। शहर के मेन बाजार में स्थित भगवान श्री गोरधननाथ जी मंदिर में भव्य छप्पन भोग महोत्सव का आयोजन श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ किया गया। इस अवसर पर भगवान श्री गोरधननाथ जी का आकर्षक एवं मनमोहक श्रृंगार किया गया। वहीं मंदिर परिसर को रंग-बिरंगी विद्युत रोशनी से सजाया गया, जिससे मंदिर का नजारा देखते ही बन रहा था।
मंदिर के पुजारी भंवर दास वैष्णव ने बताया कि छप्पन भोग के अवसर पर भगवान को विभिन्न प्रकार के व्यंजनों का भोग अर्पित किया गया। आयोजन में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान के दर्शन किए तथा पूजा-अर्चना कर सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरण किया गया।
आयोजन में अर्जुन दास, कानदास, नकुल कश्यप, राजेंद्र टांक, सुगन सिंह, सुनील कुमार सेन, राहुल प्रजापत, श्रवण, दिनेश टांक, तरुण टांक, विनोद पालरिया, राजेश सांखला, पुरुषोत्तम पारीक, बालकिशन राकावत, जय नारायण पलोड़, सुरेश पलोड़, शांतिलाल, बृजमोहन गुप्ता, भेरूलाल, लीला देवी, सुनीता, निर्मला, गुड्डी जीजी, राजू देवी सोनी, संगीता, चंद्रा देवी, लीला देवी, मंजू देवी, संतोष सेन, मंजुला देवी, सपना पारीक, जय श्री, तमन्ना सेन, प्राची एवं गरिमा सहित अनेक श्रद्धालुओं का सहयोग रहा।
छप्पन भोग के आयोजन से मंदिर परिसर भक्तिमय हो उठा और पूरा वातावरण भगवान श्री गोरधननाथ जी के जयकारों से गुंजायमान रहा।

