सोजत। सत्य धाम कबीर आश्रम सोजत में गुरुवार शाम को परम पूज्य गुरुदेव महंत श्री 1008 जीवन साहेब की समाधि के दर्शन एवं अवलोकन के लिए काशी लहरतारा वाराणसी, धाम के आचार्य श्री हजूर अर्धनाम साहेब का आगमन हुआ। उनके आगमन पर सत्य धाम आश्रम एवं सोजत के शिष्यों में उत्साह का माहौल रहा।
इस अवसर पर सोजत नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती कीर्ति तंवर एवं प्रदेश भाजपा ओबीसी प्रवक्ता राजेश तंवर का साफा एवं शॉल ओढ़ाकर स्वागत-अभिनंदन कर आशिर्वाद दिया।
आचार्य श्री हजूर अर्धनाम साहेब ने उपस्थित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं श्रद्धालुओं को भी आशीर्वाद दिया।
कार्यक्रम के दौरान सोजत के शिष्यों की ओर से सत्संग का आयोजन किया गया, जिसमें कबीर साहेब की वाणी, भक्ति एवं आध्यात्मिक विचारों का गुणगान किया गया। सत्संग में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं एवं शिष्यों ने भाग लेकर आध्यात्मिक लाभ प्राप्त किया।
इस दौरान मोहनलाल, दिलीप वैष्णव, जगदीश राठौड़, नेमजी राठौड़, बाबूलाल, सोहन जी, खिवराजजी, प्रताप जी, रतनजी सहित बड़ी संख्या में शिष्य एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

