सोजत सिटी/धंधेड़ी। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गौपुत्र सेना, सोजत एवं धंधेड़ी के तत्वावधान में गौसेवा धाम समिति, गौशाला एवं हॉस्पिटल, धंधेड़ी (सोजत) में विशेष गौसेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर हॉस्पिटल एवं गौशाला में उपचाराधीन बीमार, घायल, दुर्घटनाग्रस्त एवं बेसहारा गौमाता तथा गोवंश के लिए श्रद्धापूर्वक लापसी तैयार की गई गोपाष्टमी का पर्व सेवा एवं समर्पण भाव के साथ मनाया गया।
कार्यक्रम में गौपुत्र सेना राजस्थान प्रदेश प्रभारी गौपुत्र दिनेश कुमार मेवाड़ा,जिला कोषाध्यक्ष बालकिशन उणेचा, नगर मिडीया प्रभारी मोहित मेवाड़ा, नगर सगठन मत्री चंदन सिंह राणावत,
भरत हलवाई, , कैलाश , (L.S.A सुनील, रामनिवास,एवं मंगलाराम, नरेश ने उपस्थित रहकर अपना सराहनीय योगदान दिया।
इस अवसर पर गौभक्तों ने कहा कि गौमाता की सेवा, बीमार एवं दुर्घटनाग्रस्त गोवंश का उपचार तथा बेसहारा गौवंश की देखभाल करना हम सभी का सामाजिक एवं नैतिक दायित्व है। गौसेवा धाम हॉस्पिटल में निरंतर गौमाता की सेवा एवं उपचार का कार्य निशुल्क रुप से किया जा रहा है। सभी गौभक्तों एवं दानदाताओं के सहयोग से यह सेवा कार्य निरंतर जारी है।
अंत में गौपुत्र सेना एवं गौसेवा धाम समिति की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी गौसेवा के इस पुनीत कार्य में सहयोग बनाए रखने की अपील की गई।


