in

सोजत: गोपाष्टमी पर गो सेवा गोविंदा सेवा संस्थान ने बांटी 1100 किलो लापसी, विभिन्न गौशालाओं तक पहुंचाई सेवा।

सोजत। गोपाष्टमी के पावन पर्व पर गो सेवा गोविंदा सेवा संस्थान की ओर से बेसहारा एवं निराश्रित गौमाताओं की सेवा के लिए सराहनीय पहल की गई। संस्थान की ओर से 1100 किलो लापसी तैयार कर सोजत शहर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की विभिन्न गौशालाओं में वितरित की गई।

कार्यक्रम के तहत 16 नवंबर 2026 को मेला चौक स्थित माली समाज की बगीची में गौमाताओं के लिए 1100 किलो लापसी तैयार की गई। इसके बाद 17 नवंबर को संस्थान के गोसेवकों ने विभिन्न गौशालाओं एवं क्षेत्रों में पहुंचकर गौमाताओं को लापसी का वितरण किया।

इस दौरान दांतिया बालाजी गौशाला, रामासनी बाला गौशाला, मिशन गौरक्षा गौशाला, आपातकालीन गो सेवा समिति चंडावल, मां अरबुदा सेवाड़ी गोधाम, गोचिकित्सालय जाडन, भैंसाना, बिलावास गौशाला एवं लूंडावास गौशाला सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों की गौशालाओं तक लापसी पहुंचाई गई। वहीं सोजत शहर में सड़कों पर विचरण करने वाली निराश्रित गौमाताओं को भी लापसी का भोग लगाकर गोसेवा की गई।

इस पुनीत कार्य में अनेक भामाशाहों ने उत्साहपूर्वक सहयोग कर गोसेवा के अभियान में अपनी भागीदारी निभाई। कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थान अध्यक्ष कालूरामजी पटेल, उपाध्यक्ष भारतसिंहजी राजपुरोहित, सचिव रमेशजी माली (भजन कलाकार), कोषाध्यक्ष संदीप सैनी, साहिल टाक, धर्मारामजी, बॉबी, रमेशजी, डूंगारामजी, शंकरलालजी सहित अन्य गोसेवकों का सराहनीय योगदान रहा।

संस्थान की ओर से सभी सहयोगकर्ताओं, भामाशाहों एवं गोसेवकों का आभार व्यक्त किया गया। साथ ही गौमाता की सेवा, संरक्षण एवं संवर्धन के इस पुनीत अभियान को भविष्य में भी निरंतर जारी रखने का संकल्प दोहराया गया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: गोपाष्टमी के पावन अवसर पर गौसेवा धाम हॉस्पिटल में बीमार एवं बेसहारा गौमाता के लिए बनाई गई लापसी।

सोजत: कल्याण दासजी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर भंडारा एवं ब्रह्मभोज आयोजित।