in

सोजत: कल्याण दासजी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि पर भंडारा एवं ब्रह्मभोज आयोजित।

सोजत। कल्याण दासजी महाराज की 25वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में स्थानीय चरणदासजी की कुटिया पर सहदेव मुनि के सानिध्य में भव्य भंडारे एवं ब्रह्मभोज का आयोजन किया गया। गोपाष्टमी के पावन अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, संत-महात्माओं एवं भक्तजनों ने भाग लेकर प्रसादी ग्रहण की तथा धर्मलाभ प्राप्त किया।

इस अवसर पर विगत सात दिनों से चल रही श्रीमद्भागवत कथा का भी विधिवत समापन हुआ। कथा के अंतिम दिन कथा व्यास मुकेश भाई ओझा ने द्वापर युग में भगवान श्रीकृष्ण के जीवन चरित्र, उनके अंतिम दिनों तथा कलियुग के आरंभ से जुड़े प्रसंगों का भावपूर्ण वर्णन किया।

कथा व्यास ओझा ने बताया कि नारायण के शाप के कारण जय-विजय ने तीन युगों में विभिन्न रूपों में जन्म लिया। इनमें हिरण्याक्ष, हिरण्यकश्यपु, रावण, कुंभकर्ण एवं शिशुपाल सहित अन्य पात्रों के प्रसंगों का वर्णन करते हुए उन्होंने कहा कि भगवान ने समय-समय पर अवतार लेकर अधर्म का नाश और धर्म की स्थापना की। उन्होंने कहा कि शुकदेवजी की पावन वाणी में संपूर्ण युगों का सार समाहित है।

कथा के अंतिम दिन दुर्वासा एवं विश्वामित्र के शाप से शाम्ब के मूसल उत्पन्न होने, मूसल से निकली तीक्ष्ण घास, मछली के पेट में मिले लोहे के टुकड़े से जरा नामक बहेलिये द्वारा भगवान श्रीकृष्ण के चरण में तीर लगने तथा आपसी संघर्ष में यादव वंश के समाप्त होने के प्रसंग सुनाए गए। इसके साथ ही प्रभास क्षेत्र में यादव वंश के अंत, राजा परीक्षित की तक्षक नाग के काटने से मृत्यु तथा जनमेजय द्वारा सर्प यज्ञ किए जाने के दृष्टांतों का भी विस्तार से वर्णन किया गया।

कार्यक्रम में सहदेव मुनि, धनीराम यजमान, दाऊराम सांखला, गिरधर सांखला, गोपाल, आचार्य हरगोविंद अवस्थी, पंडित मनीष जोशी, गायक कलाकार रमेश भाई सेन, तबला वादक दशरथ सिंह, पीरु भाई, अयोध्या देवी, प्रकाशजी, गिरधारीलाल, मोहनलाल, राजेश कुमार, राजेंद्र कुमार टांक, बड़ा बास के गोरधनलाल गहलोत, गणपतलाल, धर्मवीर, सुरेश ओझा, प्रफुल्ल ओझा, चेतन व्यास, गणपतसिंह, गोपीकिशन टांक, मोतीलाल, राजुभाई एवं आत्माराम सहित सांखला परिवार के सदस्य तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: गोपाष्टमी पर गो सेवा गोविंदा सेवा संस्थान ने बांटी 1100 किलो लापसी, विभिन्न गौशालाओं तक पहुंचाई सेवा।

सोजत: नूरशाह बाबा के उर्स पर अजमेर शरीफ से लाई मखमली चादर का निकला भव्य जुलूस,रात्रि मे होगा कव्वाली कार्यक्रम।