in

लाखोटिया उद्यान का महापौर ने किया निरीक्षण, सौंदर्यीकरण व नियमित सफाई के दिए निर्देश

पाली, 23 नवंबर । शहर के प्रमुख एवं ऐतिहासिक पर्यटन स्थल लाखोटिया उद्यान की व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम प्रशासन सक्रिय हो गया है। इसी कड़ी में रविवार को पाली नगर निगम की महापौर श्रीमती नमिता विकास बुबकिया ने उद्यान का औचक निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

व्यवस्थाओं और साफ-सफाई की ली जानकारी

निरीक्षण के दौरान महापौर ने उद्यान परिसर में साफ-सफाई, हरियाली, पेड़-पौधों के रखरखाव, वॉकिंग पाथवे और आमजन के लिए उपलब्ध बुनियादी सुविधाओं को बारीकी से देखा। उन्होंने मौके पर मौजूद अधिकारियों को उद्यान की व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित बनाए रखने तथा प्रतिदिन नियमित सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

शहर की पहचान है लाखोटिया उद्यान

इस अवसर पर महापौर नमिता विकास बुबकिया ने कहा कि लाखोटिया उद्यान पाली शहर की पहचान और नागरिकों के लिए आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में शहरवासी मॉर्निंग वॉक, भ्रमण और मनोरंजन के लिए आते हैं। ऐसे में उद्यान का स्वच्छ, सुंदर और सुरक्षित रहना अत्यंत आवश्यक है।

सौंदर्यीकरण पर रहेगा विशेष जोर

उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि उद्यान के सौंदर्यीकरण और रखरखाव में किसी भी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। महापौर ने दोहराया कि नगर निगम शहर के सभी प्रमुख सार्वजनिक स्थलों को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है, ताकि पालीवासियों को एक बेहतर वातावरण और उत्कृष्ट सुविधाएं मिल सकें।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुष्कर मेले में सोजत की 10 वर्षीय चार्वी श्रीमाली ने मांडना कला से बिखेरी प्रतिभा की छटा, पुष्कर में सम्मानित होकर बढ़ाया सोजत का गौरव।