in

बगड़ी नगर में बाबा रामदेव जी सावन मेला 5 अगस्त को होगा आयोजित ।

बगड़ी नगर से निजाम तंवर की रिपोर्ट।

बगड़ी (पाली)। बगड़ी नगर में हर वर्ष की भांति इस बार भी बाबा रामदेव जी का पारंपरिक सावन मेला हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया जाएगा। इस वर्ष अंग्रेजी तारीख 5 अगस्त 2025 (मंगलवार) ग्यारस को मेले का आयोजन सुनिश्चित किया गया है।

मेले को लेकर दो आठम (आठम तिथियों) के होने के कारण स्थानीय लोगों में तिथि को लेकर भ्रम की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। कुछ लोग 4 अगस्त को मेला मान रहे थे, तो कुछ 5 अगस्त को। लेकिन आयोजक समिति एवं स्थानीय प्रशासन ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि बाबा रामदेव जी का मेला परंपरा अनुसार ग्यारस पर ही भरता है, जो इस बार 5 अगस्त को पड़ रही है।

हर वर्ष की तरह इस बार भी मेले में बड़ी संख्या में श्रद्धालु बाबा रामदेव जी के दर्शन के लिए दूर-दूर से पहुंचेंगे। मेले में धार्मिक कार्यक्रमों के साथ-साथ भजन संध्या, भंडारा, झूलों व लोक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

प्रशासन की ओर से मेले की सभी तैयारियां लगभग पूर्ण कर ली गई हैं। सुरक्षा, स्वास्थ्य और यातायात व्यवस्था को लेकर भी पुख्ता इंतजाम किए जा रहे हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हकीम भाई के ब्लॉक अध्यक्ष बनने पर मनाई खुशी, मस्तान बाबा चौराहे पर हुआ जोरदार स्वागत।

पाली में हादसे में युवक गंभीर घायल, जोधपुर रेफर बाइक फिसलने से सिर के बल गिरा, चेहरे व सिर में आई गंभीर चोटें।