in

पाली में हर घर तिरंगा अभियान के तहत तिरंगा रैली, देशभक्ति के रंग में रंगा शहर।

पाली। हर घर तिरंगा अभियान के तहत सोमवार सुबह जिला प्रशासन के नेतृत्व में शहर में भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। रैली डाक बंगले के पास से आनरेरी कैप्टन गंगासिंह द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना की गई।

रैली में विभिन्न स्कूलों के छात्र-छात्राएं, नर्सिंगकर्मी, नेहरू युवा केंद्र, पुलिसकर्मी और सामाजिक संगठनों के सदस्य हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ते रहे। पूरे मार्ग में भारत माता की जय के जयकारों से माहौल गूंज उठा और शहरवासियों में देशभक्ति की लहर दौड़ गई।

तिरंगा रैली डाक बंगले से रवाना होकर कलेक्ट्रेट, अहिंसा सर्किल होते हुए सूरजपोल चौराहे तक पहुंची और वहां से यूटर्न लेकर वापस कलेक्ट्रेट परिसर में संपन्न हुई। रैली के दौरान पुलिसकर्मी सुरक्षा व्यवस्था में मुस्तैद रहे।

अभियान का उद्देश्य 15 अगस्त को पाली में आजादी का पर्व उत्सव की तरह मनाना और हर घर पर तिरंगा लहराने के लिए लोगों को प्रेरित करना है। प्रशासन शहर के कई चौराहों और सरकारी कार्यालयों को तिरंगे के रंगों से सजा रहा है और प्रतिदिन विभिन्न कार्यक्रमों के माध्यम से जागरूकता फैलाई जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: आईडीएफसी फर्स्ट बैंक में आग, फर्नीचर व इलेक्ट्रॉनिक सामान जलकर खाक,शार्ट सर्किट होने का अंदेशा।

रक्तदान कर पीड़ित मानवता की मदद कर निभाई जिम्मेदारी