in

पाली: कार में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू-हादसे का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

पाली। रविवार देर रात एक कार अचानक आग की चपेट में आ गई। आग लगने के बाद देखते ही देखते पूरी कार कबाड़ में तब्दील हो गई। घटना की सूचना पर दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया।

फायरमैन पारस गहलोत ने बताया कि हमारी टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जल चुकी थी। मौके पर कोई व्यक्ति नहीं मिला। जानकारी में सामने आया कि कार में एक व्यक्ति मौजूद था, जो आग लगते ही कार छोड़कर वहां से भाग गया।

दमकल टीम में पारस गहलोत के साथ कमलेश जोगावत, महेंद्र और देवेंद्र आदिवाल शामिल थे।

बता दें कि यह कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कई बार कारों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं। विशेषज्ञों के अनुसार, ज्यादातर मामलों में गैस किट लगी कारों में आग लगने की संभावना अधिक रहती है, वहीं कई बार वायरिंग में शॉर्ट सर्किट के कारण भी आग लग जाती है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अब्बासी समाज ने नवनियुक्त अध्यक्ष हकीम भाई व विधायक भाटी का किया सम्मान

पाली: फैक्ट्री में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत, सऊदी अरब से भागे-भागे आए पिता।