in

पाली: फैक्ट्री में करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत, सऊदी अरब से भागे-भागे आए पिता।

पाली। शहर के पूनायता औद्योगिक क्षेत्र स्थित एक फैक्ट्री में रविवार को काम के दौरान करंट लगने से 18 वर्षीय युवक की मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।

पुलिस के अनुसार, इंद्रा कॉलोनी निवासी मोहिनुउद्दीन फारूकी पुत्र नसरूद्दीन फारूकी रविवार को फैक्ट्री में इलेक्ट्रिक का काम कर रहा था। इसी दौरान अचानक करंट लग गया। साथी कर्मचारी उसे गंभीर हालत में तुरंत बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। शव को पुलिस ने अस्पताल की मोर्च्युरी में रखवाकर मामला दर्ज कर जांच शुरू की है।

सऊदी अरब से लौट रहे पिता

मोहिनुउद्दीन के पिता सऊदी अरब में काम करते हैं। बेटे की मौत की खबर रविवार शाम जैसे ही उन्हें मिली, उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। वे तुरंत फ्लाइट से भारत रवाना हुए। इधर जवान बेटे की अचानक मौत से परिवार में मातम छा गया। मां व अन्य परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

सबसे छोटा था परिवार में

परिजनों ने बताया कि मृतक हाल ही में 12वीं पास हुआ था और तीन भाई-बहनों में सबसे छोटा था। मोहिनुउद्दीन इलेक्ट्रिक का काम सीख रहा था। परिजनों के अनुसार उसका सपना पिता की तरह आगे चलकर इंजीनियर बनने का था, लेकिन हादसे ने सब खत्म कर दिया।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: कार में लगी भीषण आग, दमकल ने पाया काबू-हादसे का कारण शोर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

सोजत: दिव्यांग बच्चों संग मनाया गया युवांश टांक का जन्मदिन।