*हृयूमन राइट जस्टिस के प्रदेशाध्यक्ष एम के पठान ओर जिलाध्यक्ष इंसाफ भाई सोलंकी ने नियुक्ति पत्र सौंप कर कार्यकारिणी की घोषित*
पाली जिला मुख्यालय पर स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना स्थित हाॅल में आज शाम 4/30बजे ह्यूमन राइट्स जस्टिस के प्रदेशाध्यक्ष श्री एम के पठान व समाजसेवी जिलाध्यक्ष श्री इंसाफ भाई सोलंकी ने कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए सभी पदाधिकारी गण को नियुक्ति पत्र सौंप कर संस्था के नियमों को अपनाते हुए पीड़ित मानवता ओर हर मज़लूम के हित में काम करने का आव्हान किया।
इस मौके पर प्रदेश महासचिव श्री मौहम्मद जाहिद गौरी ने सभी कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए बताया कि ह्यूमन राइट्स जस्टिस संस्थान गरीब मजदूरों ओर मजलूमों के हितो की आवाज उठाता रहा है।ओर संस्थान का मुख्य उद्देश्य है बिना किसी जाति धर्म ओर वर्ण वर्ग देखें बिना किसी भेदभाव के उन तमाम पीड़ित मानवता की सेवा करता है।

वही वरिष्ठ नेता कलीम अख्तर ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद दी ओर कहा कि ह्यूमन राइट्स जस्टिस सही मायने में पीड़ित लोगों की मददगार बनकर हमेशा साथ रही है ओर आगे भी इसी तरह अपने कतृव्य का पालन करेगी।
जिलाध्यक्ष इंसाफ भाई सोलंकी ने प्रदेशाध्यक्ष पठान का स्वागत कर संस्था का विस्तार कर मजबूती प्रदान की।ओर बताया की संस्था हर मज़लूम के साथ कांधे से कांधा मिलाकर न्याय दिलाने का काम करेगी। सोलंकी ने नवनियुक्त पदाधिकारी
नजीर मोहम्मद सिंधी उपाध्यक्ष
मेहराज अली चुडीगर
सैकैर्टी
वहीद खान
महासचिव
अय्यूब सुलेमानी
सचिव
कामरान अली चुडीगर/ मिडिया प्रभारी
इश्तियाक अहमद चढ़वा
शहर प्रभारी
कलीम अख्तर
मिडिया प्रभारी
हुसैन खान/कैशियर
मौहम्मद इमरान चौपदार/संगठन मंत्री
फारुक रंगीला/प्रचार मंत्री
मकबूल वैलिम/जांइट सैकैर्टी
प्रिंस गौरी/संगठन मंत्री
समीर गौरी/मिडिया प्रभारी
अकरम चौहान/प्रवक्ता
सद्दाम सिलावट/कैशियर
जाकीर गौरी/सलाहकार पद पर नियुक्त कर जिम्मेदारी सौंपी।
सोलंकी व पठान ने सभी
पदाधिकारी को मुबारकबाद दी।ओर मजबूती के साथ कार्य करने का आव्हान किया।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी******

