पाली। पाली जिला टेन्ट डिलर समिति के तत्वावधान में पाली शहर में टेन्ट व्यवसायियों का भव्य महाअधिवेशन आयोजित किया जा रहा है। इस महाअधिवेशन में देशभर से छोटे-बड़े टेन्ट व्यवसायी हिस्सा लेंगे।
भव्य आयोजन की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पाली जिला टेन्ट डिलर समिति के चेयरमैन श्री लक्ष्मणसिंह राजपुरोहित सहित जिला समिति के सभी पदाधिकारी और सदस्य इस महाअधिवेशन को ऐतिहासिक और यादगार बनाने के लिए पूरे उत्साह से जुटे हुए हैं।

समापन समारोह के लिए राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत को आमंत्रित किया गया है, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया है। उनके आगमन से टेन्ट व्यवसायियों के इस महाअधिवेशन की गरिमा और भी बढ़ने की संभावना है।


