in

पाली: निर्माणाधीन मकान में 2 बच्चों के पिता ने फंदा लगाकर दी जान।

पाली। शहर के टैगोर नगर इलाके में एक व्यक्ति ने निर्माणाधीन मकान में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान 45 वर्षीय पुरण कुमार के रूप में हुई है, जो मजदूरी कर अपने परिवार का गुजारा करता था।

 

पुलिस के अनुसार पुरण टैगोर नगर में ही अपना नया मकान बनवा रहा था। फिलहाल वह परिवार सहित पास में किराए पर रह रहा था। बुधवार रात वह परिवार के साथ घर पर ही था। देर रात सभी के सो जाने के बाद पुरण नए मकान में पहुंचा और वहां फंदा लगाकर जान दे दी।

 

सुबह जब परिजनों को वह घर पर नहीं मिला तो उन्होंने तलाश शुरू की। इस दौरान जब वे नए मकान में पहुंचे तो पुरण फंदे से लटका मिला। परिजन उसे तत्काल बांगड़ अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।

 

मृतक पुरण कुमार के दो बेटे हैं, जिनकी उम्र 22 और 16 साल बताई जा रही है। पुलिस ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। मामले की जांच की जा रही है।

Jahid Gouri

Written by Jahid Gouri

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली बांगड़ हॉस्पिटल : मरीज की पर्ची पर सील लगाने को लेकर दो डॉक्टर्स में विवाद, रेजिडेंट निलंबित।

मारवाड़ जंक्शन में कांग्रेस की बैठक: ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान पर चर्चा