पाली। इंग्लैंड निवासी बाइक राइडर का पाली में सड़क हादसे में घायल हो गया।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार दोपहर पणिहारी चौराहे पर उनकी बाइक आगे चल रही कार से टकरा गई। टक्कर लगते ही बाइक का संतुलन बिगड़ गया और राइडर सड़क पर गिर पड़ा।
सदर थानाप्रभारी कपूराराम ने बताया कि इंग्लैंड निवासी 45 वर्षीय पॉल जॉन जॉस्टन अपने साथियों के साथ दिल्ली से रवाना होकर घाणेराव जा रहे थे।
पणिहारी चौराहे पर अचानक आगे चल रही कार से टकराने से यह हादसा हुआ।
हादसे में पॉल जॉन जॉस्टन के चेहरे पर चोट आई और एक कंधा फ्रैक्चर हो गया।
उन्हें तत्काल बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया गया, जहां उनका उपचार जारी है। पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी

