in

अजमेर कलेक्ट्रेट और दरगाह को उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट पर।

अजमेर में शनिवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब पुलिस को एक अज्ञात मेल के जरिए कलेक्ट्रेट और दरगाह शरीफ को बम से उड़ाने की धमकी मिली। सूचना मिलते ही प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं।

धमकी को गंभीर मानते हुए दरगाह परिसर को तुरंत खाली कराया गया। सभी जायरीनों को बाहर निकाल दिया गया और पूरे क्षेत्र में चार थानों की पुलिस फोर्स तैनात की गई। साथ ही एटीएस के जवान भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गए।

एसपी वंदिता राणा ने बताया कि मेल में कलेक्ट्रेट और दरगाह दोनों जगहों पर धमाके का जिक्र था। इसके बाद पूरे इलाके में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा बल सतर्क हैं और ऑपरेशन जारी है।

फिलहाल पुलिस मेल भेजने वाले की पहचान में जुटी है और पूरे शहर में हाई अलर्ट कर दिया गया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में फैक्ट्री हादसा: 12 फीट ऊंचाई से गिरने पर मजदूर की मौत, पुलिस जुटी जाँच मे।

सोजत में गूंजी गुरु महिमा की वाणी: माधवदास साहेब