in

धमाकेदार एंट्री सॉन्ग से छाया ‘धुरंधर’ का रहमान डकैत: सोशल मीडिया पर अक्षय खन्ना के किरदार की धूम।

बॉलीवुड फ़िल्म ‘धुरंधर’ इन दिनों सोशल मीडिया पर चारों तरफ चर्चा में है, लेकिन सबसे ज़्यादा सुर्खियां बटोर रहा है अक्षय खन्ना का दमदार किरदार ‘रहमान डकैत’।

अक्षय खन्ना ने इससे पहले ‘छावा’ में औरंगज़ेब और ‘दृश्यम 2’ में आईजी तरुण अहलावत जैसे किरदारों से अपनी बेहतरीन एक्टिंग का दम दिखाया था, लेकिन इस बार दर्शकों का रोमांच एक कदम और ऊपर है।

रहमान डकैत की धमाकेदार एंट्री बनी इंटरनेट सेंसेशन..

फ़िल्म के उस सीन में, जब रहमान डकैत बलोच नेता से मिलने पहुंचता है और बैकग्राउंड में उसका एंट्री सॉन्ग बजता है—बस वही गाना सोशल मीडिया पर धूम मचा रहा है।

गाने की धुन, बीट्स और स्टेप्स ने दर्शकों को ऐसा दीवाना बनाया कि हर जगह इसी पर रील्स बन रही हैं।

सेलेब्स से लेकर आम लोग—हर कोई कर रहा है स्टेप्स को कॉपी..

कॉमन यूज़र्स ही नहीं, बल्कि खेल जगत का नामी चेहरा सायना नेहवाल भी इस गाने के स्टेप्स करते हुए नज़र आईं। उनके वीडियो ने तो मानो ट्रेंड को और भी ताज़ा कर दिया।

इंस्टाग्राम, यूट्यूब शॉर्ट्स और फेसबुक पर यह एंट्री सॉन्ग लगातार वायरल कंटेंट की सूची में टॉप पर बना हुआ है।

फ़िल्म के लिए बना बड़ा प्रमोशनल बूस्टर..

लोगों में रहमान डकैत के लुक, डायलॉग और एटीट्यूड को लेकर जबरदस्त क्रेज़ देखा जा रहा है। फिल्म ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह वायरल एंट्री सॉन्ग ‘धुरंधर’ के लिए एक बड़ा प्रमोशनल फायदा साबित हो रहा है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में सम्पन्न हुई 52वीं मंत्रालयिक कर्मचारी खेलकूद एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का भव्य समापन।

ह्यूमन राइट्स जस्टिस एसोसिएशन ने मनाया अधिकार दिवस