in

बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान”: भाजपा सरकार के 2 साल पूरे, पाली ज़िले में रथ रवाना

पाली: राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की सरकार के दो वर्ष सफलतापूर्वक पूर्ण होने के उपलक्ष्य में, प्रदेश नेतृत्व के निर्देश पर “बढ़ता राजस्थान – हमारा राजस्थान” अभियान के तहत ज़िला पाली में सघन कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। ज़िला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने बताया कि इसी क्रम में पाली ज़िले की सभी विधानसभा क्षेत्रों में प्रचार रथों का विधिवत आगमन हुआ है।

“दो साल – नव उत्थान, नई पहचान” की थीम पर आधारित ये रथ गाँव, गली, चौराहा और कॉलोनी तक पहुँच कर राज्य सरकार के दो वर्षों के सफलतम कार्यकाल की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुँचाएँगे। इस अभियान का उद्देश्य राजस्थान सरकार द्वारा किए गए विभिन्न विकासात्मक एवं जनकल्याणकारी कार्यों की जानकारी जन-जन तक पहुँचाना है।

सरकार की प्रमुख उपलब्धियाँ:

ज़िला प्रवक्ता तिलोक चौधरी ने सरकार के दो वर्ष की कुछ ऐतिहासिक उपलब्धियों को रेखांकित किया:

* खाद्य सुरक्षा योजना: लगभग 36 लाख अपात्र व्यक्तियों को हटाकर 65 लाख नए पात्र लाभार्थियों को जोड़ा गया।

* किसान सम्मान निधि: प्रदेश के लाखों किसानों को ₹9000 करोड़ से अधिक की राशि प्रत्यक्ष रूप से वितरित की गई।

* निवेश: ‘राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट 2024’ के माध्यम से लगभग ₹35 लाख करोड़ के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए।

* महिला एवं स्वास्थ्य योजनाएँ:

* लाडो प्रोत्साहन योजना में सहायता राशि ₹1 लाख से बढ़ाकर ₹1.5 लाख की गई (12.03.2025 से)।

* मुख्यमंत्री आयुष्मान आरोग्य योजना को प्रभावी रूप से लागू किया गया।

* प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना में 9 लाख से अधिक महिलाओं को लाभान्वित किया गया, सहायता राशि ₹5000 से बढ़ाकर ₹6500 की गई।

* अन्य कल्याणकारी कार्य:

* अन्नपूर्णा रसोई योजना में प्रति थाली अनुदान राशि ₹17 से बढ़ाकर ₹22 की गई।

* विद्यालयी छात्रों को 10 लाख 51 हजार साइकिलों का वितरण किया गया।

* 18 लाख से अधिक महिलाओं और 3.2 लाख से अधिक युवाओं को कौशल प्रशिक्षण प्रदान कर आत्मनिर्भर बनाया गया।

पाली ज़िले की सुमेरपुर, बाली, पाली, जैतारण एवं मारवाड़ जंक्शन विधानसभा क्षेत्रों में रथों का विधिवत स्थापना/पूजन कर उन्हें केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देने हेतु रवाना किया गया। इस कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की उपस्थिति दर्ज की गई।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

कोलकाता से शुरू होगा लियोनेल मेसी का ‘गोट टूर 2025’, देशभर में “मेसी” भव्य स्वागत की तैयारी।

महारैली में पाली जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता हुए रवाना