पाली/सोजत***** मानवता की एक बानकी आज देखने को मिली जब पाली
बांगड हास्पिटल परिवार ने एक सामुहिक पहल करते हुए।गत दिनों सोजत रोड़ हाइवे पर सर्विस लाइन पर बाइक से आ रहे बांगड हास्पिटल में संविदा कर्मी GNMप्रक्षिक्षण केन्द्र में कार्यरत ट्यूटर नर्सिंग ऑफिसर प्रवीण कुमार सोढ़ा की एक्सीडेंट में असामयिक निधन हो जाने से सोढ़ा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। यह जानकारी हास्पिटल स्टाफ के लिए भी किसी वज्रपात से कम नहीं थी।
मृतक संविदा कर्मी के दो पुत्री होने की जानकारी पर समस्त अस्पताल कर्मियों व अधिकारियों ने एक राय से साथी कर्मचारी प्रवीण कुमार सोढ़ा के दोनों पुत्रीयों के नाम से सुकन्या सम्रद्धि योजना में 2लाख 41हजार रुपये जमा करवाकर पीड़ित परिवार को संबल प्रदान किया।जो मानवता की जीती जागती मिसाल है। इस मौके पर पीड़ित परिवार को संवेदना प्रकट करने
श्री दुर्गा शंकर नर्सिंग का-नर्सिग अधिक्षक श्रीमति गायत्री रावल नर्सिंग अधिक्षक ओम प्रकाश गेहलोत सेवानिवृत्त का-सिनियर नर्सिंग आफिसर्स सुगन राम गौड़ व डाया राम बोस एंव वरिष्ठ रेडियोग्राफर सुश्री सुमन जैन नर्सिंग आफिसर
ने खारियां नींव ग्राम में निवास पर जाकर दुःख की घड़ी में परिजनों को ढांढस बंधाया।ओर मृत आत्मा के ईश्वर से स्वर्ग में उच्च स्थान के लिए प्रार्थना की। ओर शोक व्यक्त किया।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****

