in

मुंबई। सलमान खान नाराज़, पिता सलीम खान की हेल्थ अपडेट लीक होने पर जताई आपत्ति।

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान अपने पिता सलीम खान की सेहत से जुड़ी जानकारी मीडिया में सार्वजनिक होने पर नाराज़ दिखाई दिए हैं। बताया जा रहा है कि लीलावती अस्पताल में भर्ती सलीम खान की हेल्थ अपडेट डॉक्टर द्वारा मीडिया को दिए जाने से सलमान खान ने कड़ा रुख अपनाया।

सूत्रों के अनुसार, सलीम खान को ब्रेन हेमरेज के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। हालांकि, परिवार का मानना है कि यह पूरी तरह निजी मामला है और इससे जुड़ी जानकारी सार्वजनिक नहीं होनी चाहिए।

इसी को लेकर सलमान खान ने अस्पताल प्रशासन और डॉक्टरों से बातचीत कर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि आगे से उनके पिता की सेहत से जुड़ी कोई भी जानकारी मीडिया में साझा न की जाए।

परिवार के करीबी सूत्रों का कहना है कि खान परिवार इस समय गोपनीयता बनाए रखना चाहता है और चाहता है कि अस्पताल स्टाफ भी इस संबंध में विशेष सावधानी बरते।

फिलहाल सलीम खान की तबीयत स्थिर बताई जा रही है और परिवार उनकी सेहत पर लगातार नजर बनाए हुए है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में दिनदहाड़े युवती का अपहरण, कार सवार बदमाशो ने रुमाल मे लगा नशीला पदार्थ सुंघा कर किया अपहरण।