in

पाली कलेक्ट्रेट ने बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा व पोस्टर विमोचन का किया शुभारंभ।

पाली – जिले में बाल विवाह मुक्त भारत 100 दिवसीय अभियान के अंतर्गत बाल विवाह मुक्त रथ यात्रा व पोस्टर विमोचन पाली जिला कलेक्टर श्री लक्ष्मी नारायण मंत्री के द्वारा किया गया एवं ए डी एम डॉक्टर बजरंग सिंह जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस, महिला अधिकारीता विभाग,बाल अधिकारिता आई जी एल के द्वारा हरि झंडी दिखा कर रवाना किया गया बाल विवाह मुक्त भारत अभियान के तहत जागरूकता रथ यात्रा के माध्यम से गांव गांव पहुंचेगा बाल विवाह निषेध का संदेश अभियान जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस, महिला अधिकारीता विभाग, बाल अधिकारिता , आई जी एल के द्वारा आयोजन किया गया ।

आई जी एल से स्टेट हेड हेमंत सिंह द्वारा बाल विवाह के दुष्प्रभाव के बारे में बताया ओर जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस से जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव ने बताया कि अभियान के तहत बाल विवाह मुक्त भारत रथ यात्रा आगामी दिनों में जिले के अलग अलग ब्लॉक ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर रथ के माध्यम से ऑडियो संदेश, पोस्टर, पंपलेट जनसंवाद एवं शपथ कार्यक्रम के द्वारा आम जन को जागरूक किया जाएगा और बताया गया कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की व 21 वर्ष से कम आयु के लड़के की शादी नहीं करवाने व बाल विवाह के दुष्परिणाम के बारे में जानकारी देते हुए शपथ दिलाने के माध्यम से जागरूक किया जाएगा रोहट क्षेत्र में जागरूकता कार्यक्रम में ग्रामीण को पुलिस विभाग से जेठाराम, सुनील के द्वार बाल विवाह के दुष्परिणाम की जानकारी दी गई इस अवसर पर महिला अधिकारीता विभाग के उपनिदेशक भगीरथ चौधरी, प्रियंका व्यास, राज श्री, सखी सेंटर प्रबंधक देवी बामणिया, आई जी एल से हेमंत सिंह स्टेट हेड मनोज सिंह पाली जिला हेड अशोक पटेल राजेश निठारवाल रणजीत सिंह एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन व जीएसवीएस से जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव, अमिता, धन्नाराम, हरिराम, सविता खेरुनिशा मौजूद रहे ।

मनोज सिंह ने बताया कि IGL पाली क्षेत्र में स्वच्छ, किफायती एवं पर्यावरण-अनुकूल प्राकृतिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु निरंतर प्रयासरत है। वर्तमान में IGL द्वारा पाली क्षेत्र में 8,500 से अधिक घरेलू उपभोक्ताओं तथा 30 वाणिज्यिक एवं औद्योगिक प्रतिष्ठानों को गैस आपूर्ति की जा रही है। इसके अतिरिक्त, संपूर्ण पाली क्षेत्र को पाइप्ड नैचुरल गैस (PNG) आपूर्ति से आच्छादित करने के उद्देश्य से चरणबद्ध विस्तार कार्य प्रगति पर है, जिसके पूर्ण होने पर अधिक से अधिक उपभोक्ताओं को इस सुविधा का लाभ प्राप्त होगा।

साथ ही, क्षेत्र में निर्बाध एवं सुचारु आपूर्ति सुनिश्चित करने के उद्देश्य से 30 सीएनजी स्टेशन स्थापित किए जा चुके हैं। इससे सीएनजी वाहन धारकों को ईंधन व्यय में लगभग 40% तक की बचत हो रही है।

प्राकृतिक गैस एक सुरक्षित, विश्वसनीय एवं किफायती ऊर्जा स्रोत है, जो वाहनों तथा घरेलू रसोई दोनों के लिए उपयुक्त है। इसके व्यापक उपयोग से पाली शहर में वायु प्रदूषण में कमी लाने तथा स्वच्छ एवं स्वस्थ पर्यावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान प्राप्त होगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मायरा भरने जा रहे परिवार पर कहर: ऊंझा-मेहसाणा हाईवे पर दर्दनाक हादसा, 5 की मौत, 6 घायल।

मुर्गी फार्म की आड़ में लगाई MD ड्रग फैक्ट्री:गुजरात सप्लाई करने वाले थे, 40KM दूर धोरों में छुपाए 15 कैमिकल ड्रम; खेत मालिक पकड़ा।