पाली। शहर के वाहन प्रेमियों और लग्जरी कारों के शौकीनों के लिए अब राह आसान हो गई है। आधुनिक सुविधाओं और पूर्ण पारदर्शिता के साथ ‘Carle.in Pali’ के नए कार्यालय का उद्घाटन महावीर सर्किल स्थित LG हाइट के तीसरे तल (काका प्लाजा के पास) पर धूमधाम से किया गया।

अब बड़े शहरों पर निर्भरता खत्म
कार्यालय के मालिक वसीम अकरम ने बताया कि पाली वासियों को अब प्रीमियम और लग्जरी गाड़ियों के लिए जोधपुर या जयपुर जैसे बड़े शहरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। कंपनी की सेल्फ-ड्राइव सुविधा के जरिए अब हर व्यक्ति अपनी पसंद की गाड़ी प्रति घंटे के हिसाब से बुक कर सकता है।
कैसे करें बुकिंग?
बुकिंग की प्रक्रिया को बेहद सरल और डिजिटल रखा गया है:
वेबसाइट: www.carle.in पर जाएं।
दस्तावेज: आधार कार्ड और वैध ड्राइविंग लाइसेंस अपलोड करें।
चुनाव: अपनी मनपसंद प्रीमियम कार चुनें और सफर का आनंद लें।
यह पहल न केवल स्थानीय लोगों को शानदार यात्रा का अनुभव देगी, बल्कि रोजगार के नए अवसर भी पैदा करेगी। पारिवारिक यात्रा हो या कोई खास अवसर, Carle.in अब हर सफर को यादगार बनाने के लिए तैयार है।


