in

जंक्शन में गूंजा नारा— ‘बाल विवाह मुक्त भारत’, रथ यात्रा के जरिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

मारवाड़ जंक्शन (पाली): क्षेत्र के आर.सी. मेमोरियल शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में ‘बाल विवाह मुक्त भारत’ 100 दिवसीय अभियान के तहत भव्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन, जीएसवीएस (GSVS), प्रशासन, महिला अधिकारिता विभाग, बाल अधिकारिता और आईजीएल के संयुक्त तत्वाधान में संपन्न हुआ।

जागरूकता रथ बना आकर्षण का केंद्र

जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन के जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव ने बताया कि इस अभियान के तहत रथ यात्रा तहसील और ग्रामीण क्षेत्रों का भ्रमण कर रही है। ऑडियो संदेशों, पोस्टर, पंपलेट और जनसंवाद के माध्यम से ग्रामीणों को जागरूक किया जा रहा है कि 18 वर्ष से कम आयु की लड़की और 21 वर्ष से कम आयु के लड़के का विवाह कानूनन अपराध है।

महाविद्यालय में शपथ और संवाद

संस्था प्राचार्य विकास गुर्जर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “बाल विवाह एक सामाजिक अभिशाप है, जो बच्चों के भविष्य और स्वास्थ्य को अंधकार में धकेलता है।” कार्यक्रम के दौरान खेरुनिशा ने उपस्थित छात्र-छात्राओं और स्टाफ को बाल विवाह रोकने और इसके खिलाफ आवाज उठाने की शपथ दिलाई।

ये रहे उपस्थित

इस अवसर पर जिला समन्वयक अमन कुमार वैष्णव, अमिता, धन्नाराम, हरिराम, खेरूनिशा के साथ महाविद्यालय प्राचार्य विकास गुर्जर, शफी मोहम्मद, अशोक कुमार सैन, विजय शर्मा, घनश्याम गर्ग और ऊषा देवी कोली सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में लग्जरी कारों का सपना अब हकीकत: Carle.in के नए ऑफिस का हुआ भव्य उद्घाटन

पाली में तस्करों की कार हुई हादसे कि शिकार, तस्कर कार छोड़ हुए फरार, 166 किलो डोडा-पोस्त बरामद।