in

पाली में तस्करों की कार हुई हादसे कि शिकार, तस्कर कार छोड़ हुए फरार, 166 किलो डोडा-पोस्त बरामद।

पाली। जिले में मंगलवार अलसुबह पाली-जोधपुर हाईवे पर एक संदिग्ध कार हादसे के बाद तस्करी का बड़ा मामला सामने आया। दुर्घटनाग्रस्त कार को बीच हाईवे पर छोड़कर तस्कर फरार हो गए, जिससे सुबह लंबा जाम लग गया। राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की तलाशी ली तो उसमें भारी मात्रा में डोडा-पोस्त भरा मिला।

रोहट थाने के SHO पदमपाल सिंह ने बताया कि रेडियो नदी के पास जाम लगने की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची। वहां दुर्घटनाग्रस्त कार लावारिस हालत में खड़ी मिली और चालक मौके से गायब था।

पुलिस ने कार की तलाशी ली तो कट्टों में 166 किलो 250 ग्राम डोडा-पोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने मादक पदार्थ और कार दोनों को जब्त कर लिया है। शुरुआती जांच में कार के चोरी की होने की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने अज्ञात तस्करों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

जंक्शन में गूंजा नारा— ‘बाल विवाह मुक्त भारत’, रथ यात्रा के जरिए छात्र-छात्राओं ने ली शपथ

पाली में रसद विभाग की बड़ी कार्रवाई: 7 ठिकानों पर छापा, 20 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त।