क्रिकेट के महानायक सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की शादी की तैयारियां जोर-शोर से शुरू हो गई हैं।
अर्जुन और सानिया चंडोक के प्री-वेडिंग फंक्शन की भव्य शुरुआत उद्योगपति मुकेश अंबानी के जामनगर स्थित आवास से हुई, जहां कभी अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट के चर्चित विवाह समारोह की शुरुआत हुई थी।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीरों और वीडियो में अर्जुन-सानिया भगवान गणेश का आशीर्वाद लेते नजर आए। समारोह में नीता अंबानी समेत अंबानी परिवार के सदस्य विशेष रूप से मौजूद रहे। बताया जा रहा है कि दोनों की शादी 5 मार्च को संपन्न होगी।
कार्यक्रम के दौरान नीता अंबानी ने भावुक अंदाज में कहा कि सचिन और अंजलि तेंदुलकर हमेशा से उनके परिवार का हिस्सा रहे हैं। उन्होंने अर्जुन के बचपन की यादें साझा करते हुए कहा कि उन्होंने उसे अपने स्कूल में एक छोटे बच्चे के रूप में देखा था और आज वह जीवन की खूबसूरत नई शुरुआत के लिए तैयार खड़ा है।
इस मौके पर सचिन तेंदुलकर ने भी मंच संभाला और नवयुगल को आशीर्वाद दिया। उन्होंने कहा कि इससे बेहतर जगह इस जोड़ी के नए सफर की शुरुआत के लिए नहीं हो सकती।
भावुक होते हुए सचिन बोले,
“जब बेटा किसी लड़की को घर लाकर मां-बाप से मिलाता है, तभी समझ आता है कि वह बड़ा हो गया है। अर्जुन, मुझे तुम पर गर्व है।”
सूत्रों के मुताबिक सचिन तेंदुलकर ने कई दिग्गज हस्तियों को शादी का न्योता दिया है, जिनमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नाम भी चर्चा में है।
भव्य माहौल, दिग्गज मेहमानों की मौजूदगी और भावुक पलों के बीच अर्जुन-सानिया की शादी का जश्न अब अपने चरम की ओर बढ़ रहा है।


