in

पचपदरा रिफाइनरी में भीषण आग, उद्घाटन से ठीक पहले बड़ा हादसा- PM का दौरा हुआ स्थगित।

राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा में स्थित Hindustan Petroleum Corporation Limited (HPCL) की विशाल रिफाइनरी में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे अचानक भीषण आग लग गई, जिससे पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। आग कच्चे तेल को प्रोसेस करने वाली दो अहम यूनिट—क्रूड डिस्टिलेशन यूनिट (CDU) और वैक्यूम डिस्टिलेशन यूनिट (VDU)—में भड़की।

2-3 घंटे की मशक्कत के बाद काबू

जैसे ही यूनिट से धुआं उठता दिखा, कर्मचारियों ने तुरंत फायर सेफ्टी सिस्टम सक्रिय कर दिया। मौके पर पहुंचीं दमकल की कई गाड़ियों ने करीब 2 से 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया, हालांकि इस दौरान यूनिट से लगातार ऊंची लपटें उठती रहीं।

कोई जनहानि नहीं, बड़ा खतरा टला…

प्रशासन ने तत्परता दिखाते हुए पूरे इलाके को तुरंत खाली करा लिया, जिससे किसी भी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। अधिकारियों के अनुसार, अभी नुकसान और आग लगने के कारणों का विस्तृत आकलन किया जा रहा है।

उद्घाटन से पहले बड़ा झटका…

करीब ₹79,459 करोड़ की लागत से बनी इस मेगा रिफाइनरी का उद्घाटन मंगलवार को प्रधानमंत्री Narendra Modi करने वाले थे, लेकिन इस घटना के बाद उनका दौरा स्थगित कर दिया गया है।

शुरुआती जांच में क्या सामने आया..?

HPCL के अनुसार, हीट एक्सचेंजर सर्किट में किसी वाल्व या फ्लैंज से हाइड्रोकार्बन के रिसाव के कारण CDU सेक्शन में आग लगने की आशंका है।

राजस्थान के मुख्यमंत्री Bhajan Lal Sharma ने मामले की उच्च स्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं।

देश की बड़ी रिफाइनरी में शामिल

स्थान: पचपदरा, बालोतरा (राजस्थान)

लागत: ₹79,459 करोड़

क्षेत्रफल: करीब 4500 एकड़

क्षमता: सालाना 9 मिलियन टन कच्चे तेल का प्रसंस्करण

कच्चा तेल: गुजरात के मुंद्रा पोर्ट से 487 किमी लंबी पाइपलाइन के जरिए…

इस रिफाइनरी में HPCL की 74% हिस्सेदारी और राजस्थान सरकार की 26% हिस्सेदारी है। परियोजना का निर्माण अप्रैल 2026 तक पूरा करने और जुलाई 2026 से पूर्ण उत्पादन शुरू करने का लक्ष्य रखा गया है।

यह हादसा सिर्फ एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं, बल्कि देश की ऊर्जा परियोजना के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। अब सबकी नजर जांच रिपोर्ट पर टिकी है, जिससे यह साफ हो सकेगा कि इतनी बड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद चूक कहां हुई।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेसलमेनिया 42 में भावुक विदाई: Brock Lesnar ने कहा अलविदा, Oba Femi बने नए सितारे।