in

सोजत में किसान की निर्मम हत्या: गुस्साए ग्रामीणों का प्रदर्शन, बोले—“गिरफ्तारी से पहले नहीं होगा पोस्टमार्टम”,पुलिस कि समझाईश के बाद माने।

सोजत/धाकड़ी। सोजत क्षेत्र के धाकड़ी गांव में खेत की रखवाली करने गए किसान चुन्नीलाल सीरवी की हत्या से इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। मंगलवार रात हुई इस वारदात के बाद बुधवार को परिजन, सीरवी समाज और ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया।

गिरफ्तारी की मांग पर अड़े ग्रामीण…

प्रदर्शनकारियों ने साफ चेतावनी दी कि जब तक हत्यारों को गिरफ्तार नहीं किया जाता, तब तक शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जाएगा। माहौल तनावपूर्ण हो गया और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आया। सोजत डीएसपी रतनाराम देवासी और शिवपुरा थाना अधिकारी भंवरलाल बिश्नोई मौके पर पहुंचे।

पूर्व सरपंच अचलाराम सीरवी के नेतृत्व में चल रहे प्रदर्शन के दौरान अधिकारियों ने करीब डेढ़ घंटे तक समझाइश की।

आखिरकार जल्द गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई के आश्वासन के बाद ग्रामीण पोस्टमार्टम के लिए राजी हुए।

 

खेत में मिला खून से लथपथ शव...

जानकारी के अनुसार, धाकड़ी गांव निवासी किसान चुन्नीलाल सीरवी (50) मंगलवार को धीनावास रोड स्थित मिठानिया बेरा पर अपने खेत की रखवाली के लिए गए थे। देर शाम तक घर नहीं लौटने पर उनके बेटे शेराराम और भीकाराम खेत पहुंचे।

वहां उन्होंने पिता को खून से लथपथ हालत में पड़ा देखा। शव पर सिर और शरीर पर पत्थरों, डंडों और धारदार हथियारों से हमले के गहरे निशान मिले, जिससे हत्या की क्रूरता का अंदाजा लगाया जा सकता है।

जांच तेज, संदिग्ध हिरासत में…

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सोजत जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया, जहां पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच तेज कर दी है और तीन-चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

इलाके में तनाव, पुलिस सतर्क

घटना के बाद पूरे इलाके में तनाव का माहौल है। पुलिस ने गांव और आसपास के क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है ताकि कोई अप्रिय स्थिति न बने।

यह वारदात न केवल एक किसान की हत्या है, बल्कि ग्रामीणों की सुरक्षा और कानून व्यवस्था पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर रही है। अब सबकी नजर पुलिस कार्रवाई पर टिकी है कि कब तक आरोपी सलाखों के पीछे पहुंचते हैं।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बीकानेर में 70 करोड़ की हेरोइन बरामदगी: घायल युवक अब भी बेहोश, जांच की कड़ियां मोबाइल और वाहन नंबर से जुड़ी।

सोजत में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ का भव्य स्वागत, संगठन बैठक के साथ कि परिंडा अभियान की शुरुआत।