पाली/सोजत सिटी। मदन राठौड़ के सोजत आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। बुधवार दोपहर पाली से जयपुर जाते समय सोजत पहुंचे राठौड़ का स्थानीय डाक बंगले में साफा, पुष्पहार और पार्टी दुपट्टा पहनाकर सम्मान किया गया।

संगठनात्मक बैठक में दिए मजबूती के मंत्र…
स्वागत कार्यक्रम के बाद राठौड़ ने भाजपा सोजत मंडल के कार्यकर्ताओं की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने पार्टी की रीति-नीतियों, संगठनात्मक ढांचे और आगामी रणनीतियों पर विस्तार से चर्चा की।

उन्होंने कार्यकर्ताओं से जमीनी स्तर पर सक्रियता बढ़ाने और संगठन को और मजबूत करने का आह्वान किया।
भीषण गर्मी में पक्षियों के लिए कि पहल...
कार्यक्रम के दौरान राठौड़ ने परिंडा अभियान की शुरुआत भी की। इस अभियान के तहत पक्षियों के लिए दाना और पानी की व्यवस्था की जाएगी।
उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में पक्षियों को पानी और भोजन की भारी परेशानी होती है, ऐसे में यह पहल उनके लिए राहत का काम करेगी और यह एक मानवीय प्रयास है।
कई नेता और कार्यकर्ता रहे मौजूद…
इस मौके पर शोभा चौहान, लक्ष्मीनारायण दवे, सुनील भंडारी सहित कई भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।
साथ ही सोजत भाजपा मंडल अध्यक्ष कीर्ति राजेश तंवर, जुगल किशोर निकुंम, नरेश ओझा, नरपत राज सोलंकी,राजेश तंवर, हिरालाल काठैड, सुरेश अग्रवाल, राजेन्द्र किसान, नरपतसिंह सोढ़ा, डॉ. महेश सोनी, गुणवती मेहता, पूर्णिमा सोनी, राकेश खींची, गोपी किशन राठौड़, टोनु चौहान, दीपिका शर्मा, जगदीश निकुम, राकेश पंवार, तरुण सोलंकी, पपसा सिलावट, राजेन्द्र शर्मा, रामगोपाल गहलोत, नवीन शर्मा, गौतम तंवर, प्रकाश भाटी, श्याम सिंह चौहान, राकेश भटनागर, मदन मोदी, आकाश बौराणा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान उत्साह और जोश का माहौल देखने को मिला, वहीं संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ताओं ने एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया।


