in

पाली में भाजपा के ‘लग्जरी’ जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन; प्रभारी मंत्री बोले- अब जनता को मिला स्थाई समाधान मंच

पाली। जिले के पांच मौखा पुलिया के पास स्थित भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्मित तीन मंजिला भव्य कार्यालय का सोमवार को विधिवत उद्घाटन किया गया।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन रहे, जिन्होंने टोंक से वर्चुअल माध्यम से कार्यालय का लोकार्पण किया। स्थानीय स्तर पर जिले के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा और कैबिनेट मंत्री अविनाश गहलोत ने फीता काटकर भवन का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि यह केवल एक भवन नहीं, बल्कि आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए एक स्थाई प्लेटफॉर्म है। अब जनता सीधे कार्यालय आकर अपनी बात रख सकती है, जिसके समाधान के लिए संगठन पूरी तत्परता से कार्य करेगा।

अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस है नया भवन:

करीब 7 करोड़ की लागत से तैयार यह तीन मंजिला कार्यालय पूरी तरह भूकंपरोधी और फायरप्रूफ है। इसमें 300 लोगों की क्षमता का हाई-टेक मीटिंग हॉल, आईटी रूम, वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग रूम और वाई-फाई की सुविधा उपलब्ध है। साथ ही, आगंतुकों के लिए लग्जरी विजिटिंग रूम, विशाल पार्किंग और वॉटर हार्वेस्टिंग सिस्टम भी बनाया गया है। भविष्य में यहाँ लिफ्ट और सोलर प्लांट लगाने की भी योजना है।

कार्यक्रम में इनकी रही मौजूदगी:

उद्घाटन के दौरान विधायक पुष्पेंद्र सिंह राणावत (बाली), शोभा चौहान (सोजत), केसाराम चौधरी (मारवाड़ जंक्शन), पूर्व सांसद पुष्प जैन, पूर्व विधायक ज्ञानचंद पारख, संजना आगरी, जिलाध्यक्ष सुनील भंडारी, कार्यालय निर्माण संयोजक महेंद्र बोहरा सहित संगठन के तमाम वरिष्ठ पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

अल्लाह के मेहमानों’ की खिदमत में जुटे पाली के खादिम; जयपुर हज हाउस में पेश की मिसाल

सोजत: मोहिनी एकादशी पर गूंजे भजन, घांची समाज रुद्रेश्वर महादेव महिला मंडल ने किया भव्य आयोजन।