in

सोजत: मोहिनी एकादशी पर गूंजे भजन, घांची समाज रुद्रेश्वर महादेव महिला मंडल ने किया भव्य आयोजन।

सोजत। मोहिनी एकादशी के पावन अवसर पर नगर के प्रमुख आराध्य स्थल चारभुजा नाथ मंदिर में सोमवार को भक्ति का अनूठा माहौल देखने को मिला। घांची समाज के रुद्रेश्वर महादेव महिला मंडल सोजत की ओर से सामूहिक भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया, जिसमें श्रद्धालु महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

 

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने मधुर भजनों और लोकगीतों की प्रस्तुति देकर मंदिर परिसर को भक्तिमय बना दिया। साथ ही भगवान चारभुजा नाथ के समक्ष नृत्य प्रस्तुत कर अपनी आस्था और श्रद्धा का सुंदर प्रदर्शन किया। भजनों की सरिता में डूबे श्रद्धालुओं ने लोक कल्याण, सुख-शांति और समृद्धि की कामना की।

महिला मंडल की ओर से बताया गया कि यह परंपरा पिछले कई वर्षों से निरंतर निभाई जा रही है। हर शुक्ल पक्ष की एकादशी को नगर के विभिन्न मंदिरों में भजन-कीर्तन आयोजित किए जाते हैं। इसी क्रम में पिछली ग्यारस को भगवान गजानंद जी मंदिर में कार्यक्रम हुआ था, जबकि इस बार चारभुजा नाथ मंदिर में आयोजन किया गया।

इस अवसर पर सुनीता, लक्ष्मी, विमला, कमला, बुद्धि, नर्मदा, सुखिया, केली, लीला, शांति, इंदिरा, मंजू सहित अनेक महिलाओं ने भाग लिया। साथ ही पुजारी ओमप्रकाश जोशी, श्रीमती सरोज जोशी,चन्द्रा, हितेश जोशी, राजेश जोशी, जगदीश पाराशर सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

महिला मंडल ने जानकारी दी कि आगामी शुक्ल पक्ष की एकादशी को श्री चामुंडा माता मंदिर में भी भजन-कीर्तन और लोकगीतों की प्रस्तुति दी जाएगी।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली में भाजपा के ‘लग्जरी’ जिला कार्यालय का भव्य उद्घाटन; प्रभारी मंत्री बोले- अब जनता को मिला स्थाई समाधान मंच

भीषण गर्मी का असर: स्कूल टाइमिंग बदली, छोटे बच्चों को राहत।