सोजत। स्थानीय महात्मा ज्योतिबा फुले कृषि मंडी परिसर में मेहंदी “क” वर्ग दलाल एसोसिएशन द्वारा मेहंदी व्यापार संघ समिति के हाल ही में सम्पन्न चुनावों के बाद नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत एवं अभिनंदन किया गया।

कार्यक्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष सुनील गहलोत, उपाध्यक्ष प्रशांत टांक, सचिव श्याम सुन्दर टांक, सहसचिव ओमप्रकाश तंवर तथा कोषाध्यक्ष लक्ष्मण टांक का साफा एवं माल्यार्पण कर सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष ताराचंद टांक ने अपने संबोधन में कहा कि मेहंदी व्यापार को सुव्यवस्थित रूप से संचालित करने में दलाल, व्यापारी और काश्तकार रीढ़ की हड्डी के समान हैं। उन्होंने नवगठित टीम से सभी को साथ लेकर व्यापार को आगे बढ़ाने का आह्वान किया।
दलाल एसोसिएशन के अध्यक्ष मोहनलाल टांक ने सभी पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि व्यापार संघ और दलाल एसोसिएशन एक परिवार की तरह हैं और व्यापार के सुचारू संचालन के लिए आपसी समन्वय व सहयोग बेहद आवश्यक है।
अंत में अध्यक्ष सुनील गहलोत ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए भरोसा दिलाया कि वे सभी को साथ लेकर मेहंदी व्यापार की प्रगति के लिए कार्य करेंगे।
कार्यक्रम में मोहनलाल टांक, श्यामलाल निकुंम, रमेश गहलोत, ओमप्रकाश टांक, सुरेंद्र परिहार, गौतम निकुंम, मदन छोटेवाला, ओमप्रकाश चौहान, सोहनलाल सांखला, महावीर गहलोत, मदन मोदी, नरेंद्र तंवर, पुखराज तंवर, धर्मवीर गहलोत, कैलाश सांखला, महेंद्र भाटी, कैलाश पालरिया, ताराचंद सांखला, दिनेश भाटी, रमेश तंवर, हरिकिशन सांखला, सुरेश टांक सहित अनेक सदस्य उपस्थित रहे।

