in

एबीवीपी के 78वें स्थापना दिवस पर सोजत में युवा प्रेरणा एवं सम्मान समारोह का भव्य आयोजन।

सोजत। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के 78वें स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, सोजत में “युवा प्रेरणा एवं सम्मान समारोह–2026” का भव्य एवं गरिमामय आयोजन किया गया। समारोह में विद्यार्थियों, प्राध्यापकों तथा नगर के गणमान्य नागरिकों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति रही।

कार्यक्रम का शुभारंभ मंचासीन अतिथियों द्वारा मां सरस्वती एवं स्वामी विवेकानंद के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। इसके बाद राशि त्रिपाठी ने स्वागत उद्बोधन देते हुए सभी अतिथियों एवं उपस्थितजनों का स्वागत किया।

समारोह की अध्यक्षता राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय के प्राचार्य अनिल रामावत ने की। मुख्य अतिथि के रूप में नरपत राज सोलंकी तथा मुख्य वक्ता के रूप में एबीवीपी जोधपुर प्रांत के प्रांत उपाध्यक्ष ज्ञान सिंह शेखावत उपस्थित रहे। वहीं कोशल्या बरबड़ एवं आनंद पाल सिंह की विशिष्ट उपस्थिति रही।

मुख्य वक्ता ज्ञान सिंह शेखावत ने कहा कि विद्यार्थी परिषद का 78 वर्षों का इतिहास राष्ट्रहित, छात्रहित एवं समाजहित के लिए समर्पित संघर्ष और सेवा का इतिहास है। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने, चरित्र निर्माण, सामाजिक दायित्व और राष्ट्रीय चेतना के साथ आगे बढ़ने का आह्वान किया।

अध्यक्षीय उद्बोधन में प्राचार्य अनिल रामावत ने विद्यार्थियों को अनुशासन, निरंतर अध्ययन और व्यक्तित्व विकास को जीवन का आधार बनाने की प्रेरणा देते हुए परिषद के स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।

समारोह के दौरान सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में आकर्षण का केंद्र बनकर सभी का मन मोह लिया। स्थापना सप्ताह के अंतर्गत आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली 15 प्रतिभाओं को सम्मानित किया गया, जबकि प्रतियोगिताओं में सहभागिता करने वाले 40 विद्यार्थियों को प्रतिभागी सम्मान प्रदान किया गया।

जिला संयोजक एवं नगर मंत्री हितेश राठौड़ ने परिषद की गतिविधियों एवं आगामी कार्ययोजना की जानकारी देते हुए सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम का प्रभावी संचालन कुमकुम वैष्णव ने किया तथा कार्यक्रम संयोजन निखिल मेवाड़ा ने संभाला। अंत में धन्यवाद ज्ञापन के पश्चात सभी उपस्थितजनों ने पूर्ण राष्ट्रगीत का सामूहिक गायन किया। “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के उद्घोष के साथ समारोह का समापन हुआ।

इस अवसर पर हितेश सोलंकी, राहुल राजपुरोहित, राहुल वैष्णव, सानिया बानो, राशि त्रिपाठी, तनिष गहलोत, विकास सोलंकी, दिव्यांशु सांखला, पीयूष पंवार, भाविनी टाक, सलोनी राजपुरोहित, लक्ष्मी चंदेल सहित बड़ी संख्या में विद्यार्थी एवं एबीवीपी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत: स्वर्गीय जसवंत सिंह स्मृति वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब बगड़ी टाइगर के नाम।

ड्रॉपआउट बालिकाओं को मिली नई उड़ान: बगड़ी नगर में 10वीं-12वीं ओपन अध्ययन केंद्र का शुभारंभ**