in

सोजत सिटी मे 22 जुलाई को होगा सोजत तहसील टेंट व्यवसायी समिति का भव्य शपथ ग्रहण समारोह, तैयारियां जोरों पर।

सोजत। सोजत तहसील टेंट किराया व्यवसायी समिति के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह आगामी 22 जुलाई 2026 को नेहड़ा बेरा रोड स्थित जी.जे. मैरिज गार्डन में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में आयोजित किया जाएगा। समारोह को लेकर समिति पदाधिकारियों एवं टेंट व्यवसायियों द्वारा तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं।

समिति के चेयरमैन डॉ. मुकेश टांक ने बताया कि समिति की परंपरा के अनुसार प्रत्येक नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष का शपथ ग्रहण समारोह भव्य स्तर पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के बीच आयोजित किया जाता है। इस समारोह में पाली जिले की सभी तहसीलों तथा सोजत तहसील के विभिन्न ब्लॉकों के टेंट व्यवसायी भाग लेंगे।

नवनियुक्त तहसील अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (माली) ने बताया कि समारोह को यादगार बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में उनके साथ समिति के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को भी विधिवत शपथ दिलाई जाएगी।

समिति के पूर्व अध्यक्ष प्रकाश गेहलोत (घांची) ने बताया कि समारोह में टेंट व्यवसायियों के अलावा क्षेत्र के गणमान्य नागरिकों, विभिन्न समाजों के चौधरियों, पंचों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक अधिकारियों तथा राजनीतिक हस्तियों को भी आमंत्रित किया जाएगा।

समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए सोजत तहसील के सभी टेंट व्यवसायी और समिति के सदस्य पूरी सक्रियता के साथ तैयारियों में जुटे हुए हैं। समारोह में सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आपसी भाईचारे, संगठन की एकजुटता और व्यवसायिक हितों को लेकर भी महत्वपूर्ण संदेश दिया जाएगा।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मारवाड़ जंक्शन: विद्यार्थियों को साइबर अपराध, एआई और विधिक अधिकारों की दी जानकारी, जागरूकता शिविर आयोजित।