पाली जिला मुख्यालय पर आज आपरेशन सिंदूर की खबर साया होते ही पुरे जिले में सभी हिंदुस्तानी नागरिकों ने एकजुट होकर आंतक के सफाए की हिमायत की ओर जय हिन्द के नारों के साथ भारतीय सेना को देश भर के नागरिकों ने साथ होने का संदेश दिया।
पहलगाम आंतकी हमलें के 15 दिन बाद हमारी सेना ने पाकिस्तान के मुजफ्फराबाद सियालकोट कोठरी व बहावलपुर मुरीदके में स्थित आंतकी अड्डों पर एयर स्ट्राइक कर आंतक के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है।एयर स्ट्राइक से पाकिस्तानी इलाकों में दहशत का माहौल है।ओर आंतकी केम्पों में आंतकीयो के मरने ओर घायल होने की खबर है।
वही आज पुरे देश में अलग-अलग समय पर माक्रडील कर आमजन को सुरक्षा के उपाय बताए जाएंगे ओर आपात स्थिति से कैसे निपटना है उसकी जानकारी प्रशासन द्वारा दी जाऐगी।
जिला कलेक्टर प्रशासन ने सभी नागरिकों को प्रशासन के साथ सहयोग करने ओर अप्रिय घटना की जानकारी प्रशासन के साथ सांझा करने की अपील की गई है साथ सभी नागरिकों को किसी प्रकार की गलत पोस्ट व टिप्पणी या विडीयो जारी ना करनें की अपील की ओर देशहित में एकता भाईचारे व साम्प्रदायिक सौहार्द बनाए रखने की बात कही। आपरेशन सिंदूर के लिए भारतीय सेना के वीर सपूतों को सलाम।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****