पाली। मुख्यालय पर आज 16 मई शुक्रवार को नगर निगम प्रशासन का एक अतिक्रमण दस्ता आज़ मंडियां रोड़ पहुंच कर दुकानों ओर प्रतिष्ठानों के आगे नालों पर रखे तमाम आसलेट पत्थरों को JCB से हटाकर सभी नालों की सफाई का अभियान शुरू कर दिया गया है।
एक जगह नालें पर आरसीसी होंने की वज़ह से निगम दस्तें को अतिक्रमण हटाने में भारी जद्दोजहद कर हटाना पड़ा।
नालों पर सफाई के बाद लगाये जाल, पुनः पक्का निर्माण वर्जित – निगम आयुक्त – भारद्वाज
नगर निगम पाली द्वारा नालों की सफाई होने के पश्चात अपने स्वयं के हर्जे खर्च पर फेरोकवर अथवा लोहे के खुलने बंद होने योग्य जाल से सुरक्षित करने की हिदायत दी।
नगर निगम आयुक्त नवीन भारद्वाज ने बताया कि नाला सफाई होने के पश्चात अपने स्वयं के हर्जे खर्चे पर फैरोकवर अथवा लोहे की खुलने व बंद होने योग्य जाल से सुरक्षा की दृष्टि से ढंक लेवे ताकि भविष्य में बिना किसी तोड़फोड किए नाले की सफाई व सुरक्षा दोनो सुनिश्चित हो सके। उन्होंने बताया कि नाले पर पुनः पक्का निर्माण वर्जित है।
मानसून पूर्व अतिक्रमण हटाने से जल भराव की समस्या से आम जनता को भारी राहत मिलेगी।
ज्ञात रहें पूर्व में नालों पर अतिक्रमणों ओर सफाई नही होंने के चलते पुरा शहर बाढ़ जैसे हालात की चपेट मे आ गया था। जिला कलेक्टर व सुझाव कमेटी के सदस्य श्री जब्बरसिंह राजपुरोहित द्वारा दौरा कर सुझाव जिला प्रशासन को सांझा किए गए उसी के फलस्वरूप यह कार्रवाई की जा रही है। जिससे आम आदमी राहत महसूस कर रहे हैं।
*RJ22 News Pali
चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी*****