in

पाली: श्री संघ सभा की नई कार्यकारिणी गठित, विनू भंसाली बने अध्यक्ष।

सागरिका जैन की रिपोर्ट।

पाली। जैन समाज की सर्वोच्च संस्था श्री संघ सभा पाली की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया है। इस अवसर पर समाज के विभिन्न प्रतिनिधियों की उपस्थिति में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का चयन किया गया।

गठित कार्यकारिणी में विनू भंसाली को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं गौतमचंद छाजेड़ को मंत्री, नरेंद्र सुराणा को उपाध्यक्ष, कांतिलाल बलाई को सहमंत्री तथा महावीरचंद मूथा को कोषाध्यक्ष चुना गया।

इस संबंध में संस्था की ओर से मीडिया को जानकारी दी गई। समाजजनों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दीं और आशा जताई कि नई टीम समाजहित में सकारात्मक कार्य करेगी।

संस्था के पदाधिकारियों ने भी सभी समाज बंधुओं के सहयोग से जैन समाज की सेवा और विकास को प्राथमिकता देने की बात कही।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भूस्खलन से दरगाह शरीफ क्षेत्र में दरारें दरगाह शरीफ परिसर क्षतिग्रस्त

सोजत: सोजत सेवा मंडल की प्रेरणा से सुमित्रा सेन का मरणोपरांत नेत्रदान, दो लोगों को मिलेगा नया जीवन।