in

जोधपुर व्यापार महासंघ का गठन, नवीन सोनी बने पहले अध्यक्ष, 60 से अधिक व्यापारिक संस्थाओं की सहभागिता, व्यापारियों को नई एकता मिली।

जोधपुर – जोधपुर शहर के समस्त प्रमुख व्यापारिक संगठनों ने एकमत होकर ‘जोधपुर व्यापार महासंघ’ का गठन किया। इस ऐतिहासिक पहल के तहत महासंघ की कार्यकारिणी का गठन और पदाधिकारियों का चयन मंगलवार को नई सड़क स्थित एक होटल में आयोजित चुनाव के दौरान किया गया। चुनाव में 60 से अधिक व्यापार संघों ने भाग लिया।

शिव कुमार सोनी को मुख्य चुनाव अधिकारी की भूमिका सौंपी गई थी। उन्होंने जानकारी दी कि चुनाव सर्वसम्मति से संपन्न हुए, जिसमें नवीन सोनी को महासंघ का प्रथम अध्यक्ष तथा स्मिता शाह को सचिव चुना गया।

चुने गए अन्य पदाधिकारी इस प्रकार हैं:

संरक्षक: शिव कुमार सोनी

उपाध्यक्ष: दीपक सोनी, राजेंद्र सोनी, राजेश अग्रवाल, अविनाश सिंगी, अजय मेहता

कोषाध्यक्ष: भंवर सिंह राजपुरोहित

सह-कोषाध्यक्ष: महेश मंत्री

सह-सचिव: नैनसुख प्रजापति, सुधीर शारदा

संगठन मंत्री: जसवंत कुमावत

मीडिया प्रभारी: सिद्धार्थ कोठारी

कार्यकारिणी सदस्य:

विष्णु अरोड़ा, दिलीप बागरेचा, सज्जन सिंह, प्रमोद सांखला, अनिल गोयल (पुस्तक), राजेश्वर जोशी, सुरेश गट्टानी, अनिल गोयल (इलेक्ट्रॉनिक), अमित सोनी, वीरेंद्र पटवा, अशोक चौहान, अमित सिंघवी, मदन लाल मालू और सुरेंद्र व्यास को कार्यकारिणी में शामिल किया गया।

महासंघ होगा व्यापारियों की मजबूत आवाज:

अपने प्रथम संबोधन में अध्यक्ष नवीन सोनी ने कहा, “जोधपुर व्यापार महासंघ व्यापारियों की एक मजबूत आवाज बनेगा और उनके हितों की रक्षा करेगा। सभी व्यापारिक संगठनों की एकता से व्यापारियों को नई ऊर्जा और समस्याओं से निपटने की नई शक्ति मिलेगी।”

कार्यक्रम में जोधपुर की तमाम व्यापारिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। यह महासंघ आने वाले समय में व्यापारियों की समस्याओं के समाधान और नीतिगत संवाद का एक सशक्त मंच बनेगा।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: सांडेराव में मोबाइल शॉप का ताला तोड़कर चोरी, CCTV कैमरे में संदिग्ध हुआ कैद।

NSUI छात्र संगठन ने चेतना यात्रा रैली निकाल कर चुनाव करने की मांग कर ज्ञापन सौंपा