in

मारवाड़ जंक्शन रेलवे स्टेशन परिसर में 79वां स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास से मनाया गया,विशिष्ट अतिथि रहे अम्पायर मो.रफी।

मारवाड़ जंक्शन। 79वां स्वतंत्रता दिवस रेलवे स्टेशन परिसर, मारवाड़ जंक्शन में देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में सहायक मंडल अभियंता श्री सुरेश कुमार उपस्थित रहे, जबकि स्टेशन प्रबंधक श्री बालकृष्ण शर्मा ने अध्यक्षता की। विशिष्ट अतिथि के रूप में अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट अंपायर मोहम्मद रफी, जय कुमार गुर्जर, नवल किशोर, अशोक शर्मा, किशन माली सहित अनेक रेल कर्मचारी व अधिकारी कार्यक्रम में शामिल हुए।

कार्यक्रम की खास बात रही जब अंपायर मोहम्मद रफी ने सभी के आग्रह पर अपने चिर-परिचित अंदाज़ में छक्के-चौकों के एक्शन दिखाए और दर्शकों से जोशीली तालियों की गूंज प्राप्त की। उनका प्रदर्शन कार्यक्रम का आकर्षण रहा।

उल्लेखनीय है कि अंपायर मोहम्मद रफी के पिताजी भी मारवाड़ जंक्शन पर स्टेशन मास्टर के पद पर कार्यरत रह चुके हैं, जिससे उनका इस स्टेशन से गहरा जुड़ाव है।

स्वतंत्रता दिवस के इस समारोह में रेलवे परिवार के सदस्यों सहित अनेक स्थानीय लोग भी मौजूद रहे और देशभक्ति से ओतप्रोत कार्यक्रम का आनंद लिया।

Akram Khan

Written by Akram Khan

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: दो मासूम बच्चियों की मां ने की आत्महत्या, इलाके में शोक की लहर।

लाल किले पर विंटेज कार ने खींचा ध्यान, जानिए पूर्व राष्ट्रपति राधाकृष्णन से इसका नाता।