in

राजस्थान एसआई भर्ती परीक्षा 2021 रद्द, हाईकोर्ट का बड़ा फैसला।

जयपुर। राजस्थान हाईकोर्ट ने बुधवार को बहुचर्चित सब इंस्पेक्टर (एसआई) भर्ती परीक्षा 2021 को रद्द कर दिया। जस्टिस समीर जैन की एकल पीठ ने यह फैसला लंबी सुनवाई के बाद सुनाया। यह परीक्षा लंबे समय से पेपर लीक प्रकरण को लेकर विवादों में थी और इसकी जांच एसआईटी कर रही थी।

पेपर लीक में 50 से अधिक ट्रेनी थानेदार गिरफ्तार

जांच में सामने आया कि परीक्षा का पेपर जयपुर से लीक हुआ था और माफियाओं ने इसे 15 से 20 लाख रुपये लेकर कई अभ्यर्थियों को उपलब्ध कराया। एसआईटी ने अब तक 50 से ज्यादा ट्रेनी थानेदारों को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अधिकांश को पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जा चुका है।

859 पदों के लिए हुई थी परीक्षा

राजस्थान लोक सेवा आयोग (RPSC) ने यह परीक्षा 859 पदों के लिए आयोजित की थी। चयनित अभ्यर्थियों को ट्रेनिंग के बाद फील्ड पोस्टिंग भी मिल चुकी थी। लेकिन फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद से ही परीक्षा पर संकट के बादल मंडरा रहे थे।

राजनीतिक मुद्दा बना मामला

विधानसभा चुनाव 2023 में यह मुद्दा बड़ा राजनीतिक विवाद बना। सत्ता में आने के बाद भजनलाल सरकार ने इस केस की जांच के लिए वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी वीके सिंह के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया। जांच में धांधली की परतें खुलती चली गईं और अब हाईकोर्ट ने परीक्षा रद्द करने का आदेश सुना दिया है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

मुम्बई।तलाक की अफवाहों पर विराम, गोविंदा-सुनीता ने संग मनाई गणेश चतुर्थी।

टीम इंडिया के तीन खिलाड़ी जिनका इंटरनेशनल करियर सिर्फ एक मैच तक सीमित रहा।