in

पाली में ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई बाइक, तीन युवक गंभीर घायल, जोधपुर रेफर।

पाली। सदर थाना क्षेत्र में गुरुवार शाम करीब 5 बजे हाईवे पर इंद्रा नगर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।

ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराने के बाद बाइक के परखच्चे उड़ गए। हादसे में तीनों युवकों के सिर में गंभीर चोटें आई हैं।

सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची एंबुलेंस की मदद से तीनों घायलों को तुरंत पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें जोधपुर रेफर कर दिया गया।

सदर थाना एएसआई श्रवण सिंह ने बताया कि हादसे में घायल युवकों की पहचान हितेश (18) पुत्र विनोद दर्जी निवासी केशव नगर पाली, हितेश (17) पुत्र पप्पूराम तथा कुशाल (17) पुत्र चंपालाल मेघवाल के रूप में हुई है। तीनों युवक एक ही बाइक पर सवार होकर जाडन से पाली की ओर आ रहे थे। इसी दौरान इंद्रा नगर के पास उनकी बाइक आगे चल रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से जा टकराई।

हादसे की सूचना मिलते ही घायलों के परिजन बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचे। अपने बेटों की हालत देखकर परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। एक घायल युवक की मां रोते हुए बोलीं— “मुझे बेटे से मिला दो, उसे कुछ हो गया तो मैं जिंदा नहीं रह सकूंगी।” अस्पताल परिसर में माहौल गमगीन हो गया।

फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक की तलाश की जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली के ज्वलंत मुद्दों पर विधानसभा में गरजे विधायक भाटी, पीएम आवास से लेकर अस्पताल तक उठे सवाल।

राजस्थान में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज,31 जनवरी से 2 फरवरी तक सक्रिय रहेगा नया मजबूत पश्चिमी विक्षोभ।