in

पाली में फिर जानलेवा साबित हुआ चाइनीज मांझा, 5 साल के मासूम के गाल पर लगे 14 टांके।

पाली। शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे से होने वाले हादसे थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शुक्रवार शाम राइकों की ढाणी मणि नगर क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे में पांच साल के मासूम बच्चे का गाल चाइनीज मांझे से कट गया। घायल बच्चे को परिजन तत्काल पाली के बांगड़ हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसके गाल पर 14 टांके लगाए।

जानकारी के अनुसार पांच वर्षीय रोहित अपने पिता देवाराम के साथ बाइक पर बैठकर फल खरीदने जा रहा था। इसी दौरान अचानक एक पतंग कटकर सड़क पर बाइक के सामने आ गई। पतंग में लगे चाइनीज मांझे की चपेट में आने से बच्चे के गाल पर तेज धार से गहरा कट लग गया।

बांगड़ हॉस्पिटल में जांच के दौरान सामने आया कि बच्चे के गाल पर करीब तीन सेंटीमीटर तक गहरा घाव हुआ है। सर्जरी विभाग के एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. परीक्षित सिंह ने बताया कि कट केवल ऊपर की त्वचा तक होता तो अपने आप ठीक हो जाता, लेकिन एपिडर्मिक और डर्मिक लेयर तक कट होने के कारण टांके लगाना आवश्यक था।

मकर संक्रांति बीते दो सप्ताह हो चुके हैं, लेकिन इसके बावजूद चाइनीज मांझे से इस तरह की घटना सामने आना यह दर्शाता है कि शहर में अब भी इसकी अवैध बिक्री जारी है। यह स्थिति प्रशासन की कार्रवाई और निगरानी व्यवस्था पर सवाल खड़े करती है।

उल्लेखनीय है कि चाइनीज मांझा इंसानों के साथ-साथ पक्षियों और पशुओं के लिए भी घातक साबित हो रहा है। हर साल इससे कई लोग गंभीर रूप से घायल होते हैं, बावजूद इसके प्रतिबंध के बाद भी इसकी बिक्री पर पूरी तरह रोक नहीं लग पा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली: तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने छीनी 22 वर्षीय छात्र की जान, बाइक सवार की मौके पर मौत- दर्दनाक सड़क हादसा, परिवार में मचा कोहराम।

खौफ़ के साए में पढ़ाई करते सरकारी स्कूल के बच्चें ओर झज्जर हों चुकी छत के नीचे SIR फ़ार्म जमा कराती आम जनता ओर BLO टीम