पाली जिला मुख्यालय पर टैगोर नगर स्थित श्री उमराव चंद अमोलक चंद डागा
राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के अध्ययन रत छात्र छात्राओं को झज्जर हो चुकी छतों ओर जगह जगह से क्षतिग्रस्त पलस्तर के साये में खौफ के साथ पढाई करनी पड़ रही है।
ओर स्कूल प्रशासन व शिक्षा विभाग के जिम्मेदार लोग कुंभकर्ण की तरह नींद में सो रहे हैं। जहा पर इन दिनों SIR में संदिग्ध मतदाताओं का पुनः जांच कर फ़ार्म जमा कराने को लेकर आम जनता ओर BLO की टीमें कार्यक्रम
केम्प लगाकर फ़ार्म जमाकर रहे हैं।वही झज्जर हो चुकी छत कभी भी बड़ी अनहोनी घटना में बदल सकती है। पुर्णतया झज्जर छत के नीचे केम्प चल रहा है व स्कूली बच्चे भी अध्ययनरत हैं वहीं सरकारी विधालय से थोडी सी दूरी पर राजस्थान सरकार का सर्किट हाउस आया हुआ है।जहा पर अक्सर सरकार के मंत्रियों व अधिकारियों सहित
शिक्षा विभाग के संबंधित मंत्री मदन दिलावर व पाली विधानसभा के प्रभारी मंत्री झाबर सिंह खर्रा भी क ई बार सर्किट हाउस में दौरे के दौरान ठहर चुकें हैं।इस सैकड़ों छात्र छात्राओं के सरकारी विधालय की सुध भाजपा सरकार को लेकर तुंरत प्रभाव से झज्जर हों चुकी स्कूल के लिए बज़ट पारित करवा कर नवीनीकरण करवा कर छोटे छोटे बच्चों को खौफ के साए से बाहर निकालना चाहिए।
साथ ही संबंधित शिक्षा विभाग व स्कूल प्रशासन के जिम्मेदारों को भी स्कूल के झज्जर हुई छतों व क्षतिग्रस्त दीवारों की हालात से सरकार को अवगत करवाया जाना चाहिए।
अन्यथा कभी भी कोई बड़ा हादसा घटित हो सकता है ओर भारी जनहानि हों सकती है।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी***********
