in

पाली:तेज रफ्तार कार ने 12 साल के छात्र को मारी टक्कर, गंभीर हालत में जोधपुर रेफर।

पाली। शहर में शनिवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जब एक बेकाबू कार ने पैदल चल रहे 12 वर्षीय छात्र को पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जोधपुर रेफर किया गया है।

पुलिस के अनुसार हादसा पाली शहर के सफर थाना क्षेत्र के निम्बाड़ा गांव में शनिवार दोपहर को हुआ।

निम्बाड़ा निवासी कादर अली (12) पुत्र उम्मेद अली किसी काम से पैदल जा रहा था, तभी पीछे से तेज गति से आ रही कार ने उसे टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी जोरदार थी कि बच्चा सड़क पर गिर पड़ा और उसे सिर व शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत घायल बच्चे को पाली के बांगड़ हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उसे जोधपुर रेफर कर दिया।

हादसे की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में परिजन अस्पताल पहुंच गए। मासूम की हालत देख परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। घटना के बाद गांव और क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ब्रैकिंग न्यूज देसूरी नाल के बाहरी घाटे में फिर हुआ हादसा असंतुलित होकर पलटा ट्रैलर

शिव तांडव की गूंज, झांकियों की छटा और कलश यात्रा का उल्लास, पाली में विश्वकर्मा जयंती पर जांगिड़ समाज की भव्य शोभायात्रा।