पाली/जयपुर: स्काउट और गाइड क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हुए पाली के सूरज स्कूल की दो छात्राओं ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। आगामी 9 फरवरी से 12 फरवरी तक जगतपुरा, जयपुर में आयोजित होने वाली राज्य पुरस्कार अवार्ड रैली में विद्यालय की दो गाइड्स को सम्मानित किया जाएगा।
राज्यपाल के हाथों मिलेगा अवार्ड प्रधानाचार्य आरिफ शेख ने जानकारी दी कि विद्यालय की किंजल पटेल (पुत्री श्री जगदीश पटेल) और जया (पुत्री श्री लक्ष्मणराम) का चयन राज्य स्तरीय सम्मान समारोह के लिए हुआ है। इन छात्राओं को राजस्थान के माननीय राज्यपाल हरिभाऊ किशनराव बागड़े अपने कर-कमलों से राज्य पुरस्कार प्रदान करेंगे।
20 विद्यार्थियों ने रचा इतिहास संस्थान के निदेशक नारायण सिंह राजपुरोहित और सचिव जगदीश पटेल ने बताया कि यह विद्यालय के लिए ऐतिहासिक पल है, क्योंकि एक साथ 20 स्काउट्स और गाइड्स ने राज्य पुरस्कार परीक्षा उत्तीर्ण की है। इसमें से श्रेष्ठ प्रदर्शन के आधार पर दो छात्राओं को जयपुर समारोह के लिए चुना गया है।
4 दिवसीय कैंप में होगी विविध प्रतियोगिताएं स्काउट प्रभारी वैशाली शर्मा और हेमलता ने बताया कि इस 4 दिवसीय कैंप में पूरे राजस्थान से वे स्काउट-गाइड जुटेंगे जिन्होंने अपने जिलों में नाम रोशन किया है। यहाँ कला-संस्कृति, क्राफ्ट और मार्च पास्ट जैसे आयोजनों के माध्यम से राजस्थान की झलक देखने को मिलेगी।

