in

राजऋषि हॉस्पिटल मारवाड़ जंक्शन में 184 मरीजों की जांच, 65 के निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन

तीन और मेगा नेत्र शिविरों की घोषणा, अब 24 घंटे सोनोग्राफी सुविधा भी उपलब्ध..

मारवाड़ जंक्शन। राजऋषि एसकेएम कॉलेज एंड हॉस्पिटल, मारवाड़ जंक्शन के नेत्र रोग विभाग द्वारा आयोजित निःशुल्क नेत्र चिकित्सा एवं मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का सफल समापन हुआ। यह शिविर 5 फरवरी से 7 फरवरी तक संत खेतेश्वर मेडिकल एंड पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी, बी. लाल हॉस्पिटल एवं डीबीसीएस के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया।

संस्था के डायरेक्टर डॉ. जी.एस. राजपुरोहित ने बताया कि शिविर के दौरान कुल 184 मरीजों की आंखों की जांच की गई, जिनमें से 65 मरीजों में मोतियाबिंद ऑपरेशन की आवश्यकता पाई गई। सभी जरूरतमंद मरीजों के ऑपरेशन प्रसिद्ध नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. महेंद्र बौराणा, डॉ. राहुल वासवानी एवं उनकी विशेषज्ञ टीम द्वारा पूर्णतः निःशुल्क और सफलतापूर्वक किए गए।

टीम में डॉ. सोमेंद्र देवासी, डॉ. महेंद्र कुमावत, नेत्र रोग सहायक नरेंद्र कुमावत, शिवम निगम सहित अन्य स्टाफ सदस्यों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

शिविर के सफल संचालन हेतु संत खेतेश्वर मेडिकल एंड पब्लिक वेलफेयर सोसाइटी एवं बी. लाल हॉस्पिटल के कार्यकर्ताओं ने मरीजों की जांच, भर्ती, लाने-ले जाने तथा दवाइयों की समस्त व्यवस्थाएं निःशुल्क रूप से कीं।

तीन और मेगा नेत्र शिविर होंगे आयोजित...

डॉ. राजपुरोहित ने जानकारी दी कि राजऋषि हॉस्पिटल, मारवाड़ जंक्शन में आगामी

10 से 12 फरवरी, 18 से 20 फरवरी एवं 25 से 27 फरवरी तक तीन और मेगा नेत्र शिविर आयोजित किए जाएंगे, जिनमें मारवाड़ एवं सोजत क्षेत्र के जरूरतमंद मरीजों के मोतियाबिंद ऑपरेशन पूर्णतः निःशुल्क किए जाएंगे।

24 घंटे सोनोग्राफी सुविधा शुरू..

इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि अब राजऋषि हॉस्पिटल में सोमवार से 24 घंटे सोनोग्राफी सेवा प्रारंभ की जा रही है, जिसमें सभी प्रकार की आधुनिक सोनोग्राफी जांच की सुविधा मरीजों को एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी।

यह शिविर क्षेत्र के गरीब एवं जरूरतमंद मरीजों के लिए वरदान साबित हो रहा है और स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में राजऋषि हॉस्पिटल की यह पहल सराहनीय मानी जा रही है।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पुलिस अधीक्षक कार्यालय में पदस्थापित दिनेश काला पदोन्नत होकर बने ASI शुभचिंतकों में फैली खुशी की लहर

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय डेंडा ग्राम पंचायत में भामाशाह ने वितरित की पाठ्य पुस्तकें व बैग सहित अन्य स्टेशनरी सामग्री बच्चों में फैली खुशी