पाली जिला मुख्यालय पर स्थित मुस्लिम मुसाफिर खाना में आज पाली जिला
हज़ कमेटी के द्वारा एक दिवसीय हज 2026 टीकाकरण एंव प्रक्षिशण कार्यक्रम आयोजित किया गया।हज कमेटी सदर
हाजी मोहम्मद अनवर सुहाना व कमेटी के सरपरस्त एडवोकेट मोहम्मद साबीर खान व हाजी मोहम्मद अल्ताफ चुडीगर ओर
सदर अमजद अली रंगरेज हाजी मोहम्मद अनवार चुडीगर समाजसेवी पूर्व शहर कांग्रेस अध्यक्ष हाजी मेहबूब भाई टी व मोहम्मद उमर चढ़वा ने बताया कि खाना काबा ओर मदीना मुनव्वरा
की जियारत ओर हज के अरकान अदा करने वाले हाजी साहेबान को प्रक्षिशित मौलाना द्वारा हज के दौरान सभी अरकान अदा करने की पुरी जानकारी दी गई।ओर तमाम हज ए बैतुल्लाह के
मुक़द्दस सफर पर जाने वाले खुशनसीब हाजी साहेबान के सरकार द्वारा टीकाकरण अभियान को अंजाम दिया गया।इस मौके पर कमेटी के सहयोगी व कन्वीनर आमीन अली डायर अमजद जोया इमरान खिलजी
समाजसेवी रमजान सामरीयां सदर तारिक चुडीगर समाजसेवी युसूफ मोयल शरीफ़ चौहान कांग्रेस नेता कमरुद्दीन पठान सैय्यद मुकद्दर अली समाजसेवी मुनाजिर अली चुडीगर
सैय्यद सिकंदर अली इरफान रंगरेज राॅयल अनवर भाई सोजत व अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष जावेद सिरोहा समाजसेवी जिशान अली रंगरेज हाजी यूसुफ खां सिंधी समाजसेवी शौकीन चौहान इमरान चौपदार समाजसेवी कलीम अख्तर ने बांगड़ अस्पताल मेडिकल टीम के साथ भागीदारी निभा कर टीकाकरण में मुख्य भूमिका निभाई
।हज कमेटी की ओर से मुस्लिम मुसाफिर खाना में हाजी हज्जन साहेबान के लिए टीकाकरण व प्रक्षिशण कार्यक्रम के लिए मुकम्मल व्यवस्था कर अपना फ़र्ज़ निभाया।
एडवोकेट मोहम्मद साबीर खान ने बताया कि खुशनसीब है वो शख्स जो अल्लाह रब्बुल इज्जत ओर हमारे प्यारे नबी ए पाक हुजूर मौहम्मद सल्ल0 अलैय0 वसल्लम के मेहमान बन कर सरज़मीन ए मदीना मुनव्वरा ओर अल्लाह के मुक़द्दस घर खाना ए काबा की जियारत का सर्फ हासिल करने हज ए बैतुल्लाह के मुक़द्दस सफर पर जाएंगे।
अल्लाह रब्बुल इज्जत अपने हबीब के सद्का ए तुफैल से तमाम आज़मीने हज़ का हज का अरकान कबूल फरमाएं। हज कमेटी सदर व तमाम अराकिन ए कमेटी ने हाजी साहेबान का खैर मख्दम कर मुबारकबाद दी।*RJ22 News Pali चीफ़ एडीटर सैय्यद फैयाज बुखारी********-
