in ,

जयपुर में आयोजित “पैगाम-ए-मोहब्बत” सम्मेलन में पाली के कांग्रेसजनों ने दिखाई ताकत, एकता और भाईचारे का दिया संदेश

जयपुर/पाली। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी(अल्पसंख्यक विभाग) द्वारा जयपुर के बिड़ला ऑडिटोरियम में आयोजित “पैगाम-ए-मोहब्बत” (सद्भावना सम्मेलन) में पाली जिले के कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भारी उत्साह के साथ अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई। इस राज्य स्तरीय सम्मेलन का मुख्य ध्येय समाज में आपसी सौहार्द, प्रेम और भाईचारे की जड़ों को मजबूत करना रहा।

शीर्ष नेतृत्व का मिला मार्गदर्शन

सम्मेलन को संबोधित करते हुए अल्पसंख्यक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद इमरान प्रतापगढ़ी, राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कार्यकर्ताओं में नया जोश भरा। नेताओं ने कांग्रेस की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने और सामाजिक एकता को अक्षुण्ण रखने का आह्वान किया।

पाली की सक्रिय भागीदारी

पाली जिला अल्पसंख्यक विभाग के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पहुंचे कार्यकर्ताओं ने संगठन को मजबूत करने और अल्पसंख्यक समाज की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने का संकल्प लिया। कार्यकर्ताओं ने एक सुर में कहा कि मौजूदा दौर में ‘पैगाम-ए-मोहब्बत’ जैसे आयोजन समाज को जोड़ने का महत्वपूर्ण कार्य कर रहे हैं।

ये रहे उपस्थित:

इस अवसर पर पाली जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह निंबाड़ा, पीसीसी सदस्य महावीर सिंह सुकरलाई, जोगाराम सोलंकी, अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष जावेद सिरोहा, पूर्व पार्षद आमीन अली रंगरेज, असलम मेलावास, फारूक भाटी, मोहसिन जोया, चांद खान, सद्दाम सिंधी सहित पाली जिले के दर्जनों वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

सोजत में बढ़ती चोरियों और अव्यवस्थाओ पर जनता में आक्रोश, प्रशासन को सौंपा ज्ञापन, पुलिस व प्रशासन के विरुद्ध कि जमकर नारेबाजी।

पाली में दो मकानों में चोरी, बुजुर्ग महिला पर हमला कर जेवर लूटे- सदर थाना क्षेत्र के जवड़िया गांव की घटना, पुलिस जांच में जुटी।