in

डॉ. फ़िरोज़ मोहम्मद की नेक पहल: रमज़ान के मौके पर दाँतों का इलाज अब निःशुल्क, इंप्लांट पर 50% की भारी छूट

पाली (राजस्थान): इंसानियत की सेवा ही सबसे बड़ी इबादत है। इसी सोच को चरितार्थ कर रहे हैं पाली के मशहूर दंत चिकित्सक डॉ. फ़िरोज़ मोहम्मद। सूरजपोल स्थित सोलंकी डेंटल एंड इंप्लांट क्लिनिक पर डॉ. फ़िरोज़ ने रमज़ान के पाक महीने में समाज के प्रति अपनी ज़िम्मेदारी निभाते हुए एक विशेष राहत दी है।

इस मुहिम के तहत, क्लिनिक पर आने वाले सभी मरीजों के लिए परामर्श शुल्क (Fees) पूरी तरह निःशुल्क कर दिया गया है। इतना ही नहीं, जो लोग नए दांत, दाढ़ लगवाना चाहते हैं या इंप्लांट कराना चाहते हैं, उन्हें सीधे 50% की छूट दी जा रही है।

31 मार्च 2026 तक बढ़ा ऑफर

ईद की खुशियों को दोगुना करने के लिए डॉ. फ़िरोज़ ने इस विशेष ऑफर की अवधि को 31 मार्च 2026 तक बढ़ा दिया है। अब तक बड़ी संख्या में लोग इस सुविधा का लाभ उठा चुके हैं। डॉ. फ़िरोज़ का कहना है कि उनका मकसद कम कीमत में बेहतर इलाज मुहैया कराना है ताकि हर कोई मुस्कुरा सके।

Rj22 news

Written by Rj22 news

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

पाली जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग की कार्यकारिणी घोषित, नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी मजबूती